Sarfaraz Khan: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने रविवार, 9 अगस्त को टीम इंडिया में बड़ा बदलाव का ऐलान किया. युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. बोर्ड ने बताया कि सुदर्शन अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और आगामी टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.
ऐसे में चयनकर्ताओं ने उनकी जगह सरफराज को टीम में शामिल किया है. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉले में खेला जाना है और मैच से पहले सरफराज श्रीलंका पहुंचकर टीम इंडिया से जुड़ चुके हैं. वहीं, भारतीय टीम में लौटते ही सरफराज प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2026 से बाहर हो गए हैं.
सरफराज खान ने दलीप ट्रॉफी से वापस लिया नाम
टीम इंडिया में चुने जाने के बाद सरफराज खान ने आगानी दलीप ट्रॉफी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है. 6 टीमों के बीच होने वाली इस टूर्नामेंट की शुरुआत 23 अगस्त से होगी और यह भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन का पहला बड़ा टूर्नामेंट होगा. सरफराज को दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन की टीम में चुना गया था. हालांकि, अब उनकी जगह एक नए खिलाड़ी को टीम में शामिल कर लिया गया है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सरफराज की जगह सौराष्ट्र के दाएं हाथ के बल्लेबाज जय गोहिल को वेस्ट जोन की टीम में शामिल कर लिया गया है. गोहिल ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 9 पारियों में 58.11 की औसत से 523 रन बनाए. हालांकि, दलीप ट्रॉफी में यह उनका पहला सीजन होगा.
क्या दलीप ट्रॉफी के नॉकआउट में लौटेंगे सरफराज?
गौरतलब है कि दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला चरण 23 अगस्त से शुरू होगा, जबकि भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट भी इसी तारीख से खेला जाना है. टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा 27 अगस्त को समाप्त होगा. वहीं, दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल 30 अगस्त और फाइनल 6 सितंबर से खेला जाएगा. ऐसे में अगर वेस्ट जोन नॉकआउट दौर में पहुंचता है, तो सरफराज दोबारा टीम में शामिल हो सकते हैं
हालांकि, इसकी संभावना बेहद कम नजर आ रही है. सरफराज की जगह जय गोहिल को सीधे मेन टीम में शामिल किया गया है, ना कि अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है. इसके अलावा, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज और दलीप ट्रॉफी के मुकाबलों के बीच भी ज्यादा अंतर नहीं है. भारतीय खिलाड़ियों की लगातार बढ़ती चोटों को देखते हुए बीसीसीआई भी सरफराज को टेस्ट सीरीज खत्म होते ही घरेलू क्रिकेट में नहीं खिलाना चाहेगा.
ये भी पढ़ें- WWE में गूंजेगी भारत की दहाड़! ये 5 भारतीय रेसलर्स वापसी कर मचा सकते हैं तहलका
सरफराज का शानदार घरेलू क्रिकेट करियर
घरेलू क्रिकेट में सरफराज खान का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. 28 वर्षीय सरफराज को उनके जबरदस्त फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड के कारण ‘घरेलू क्रिकेट का डॉन ब्रैडमैन’ भी कहा जाता है. सरफराज ने फर्स्ट क्लास में खेले 62 मैचों की 92 पारियों में 64.73 की शानदार औसत से कुल 5114 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 17 शतक और 16 अर्धशतक जड़ा है. फर्स्ट क्लास में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 310 रन है. यही वजह है कि सरफराज के टीम इंडिया में लौटने से ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली वेस्ट जोन को दलीप ट्रॉफी में बड़ा नुकसान हुआ है.
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन की अपडेटेड टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उपकप्तान), हार्विक देसाई (विकेटकीपर), उर्विल पटेल (विकेटकीपर), जयमीत पटेल, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, सिद्धार्थ देसाई, जय गोहिल, मुशीर खान, अतीत शेठ, मुकेश चौधरी, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे.
ये भी पढ़ें- 18 महीने बाद टीम इंडिया में लौटे सरफराज खान, फिर भी नहीं मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह! जानिए वजह
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
13 mins agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
42 mins agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
1 hr agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
1 hr agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines