WWE में गूंजेगी भारत की दहाड़! ये 5 भारतीय रेसलर्स वापसी कर मचा सकते हैं तहलका

WWE का रोस्टर बहुत बड़ा है. कई देशों के रेसलर्स वहां पर काम करते हैं. भारत को कोई भी स्टार मौजूदा समय में कंपनी में काम नहीं कर रहा है. ये सभी के लिए चौंकाने वाली बात है. कुछ ऐसे स्टार्स हैं जो फ्यूचर में वापसी कर सकते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE ने भारत में कई बार लाइव इवेंट का आयोजन किया है. यहां से हर किसी को अच्छे बिजनेस की उम्मीद रहती है. रेसलिंग में भी अब काफी सफलता मिल रही है. भारत के कुछ रेसलर WWE में बवाल मचा चुके हैं. द ग्रेट खली ने सबसे पहले वहां पर वर्ल्ड टाइटल जीतकर इतिहास रचा था. इसके बाद अन्य रेसलर्स ने बड़ा नाम बनाया. हैरान करने वाली ये है कि मौजूदा समय में कोई भी भारतीय रेसलर WWE में काम नहीं कर रहा है. इसे लेकर ट्रिपल एच हमेशा चर्चा में रहते हैं. यहां हम आपको पांच भारतीय स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनकी वापसी फ्यूचर में WWE में हो सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जिंदर महल

जिंदर महल2 / 6

जिंदर महल ने कई सालों तक WWE में काम किया. वो टॉप रेसलर्स की लिस्ट में थे. 2024 में उन्हें रिलीज कर दिया गया. महल ने 2017 में WWE चैंपियनशिप भी जीती थी. WWE से जाने के बाद महल ने इंडिपेंडेंट सर्किट में बढ़िया एक्शन दिखाया. वो कुछ टाइटल भी जीत चुके हैं. फ्यूचर में महल की दोबारा WWE में वापसी देखने को मिल सकती है. ट्रिपल एच उन्हें वापस ला सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सांगा

सांगा3 / 6

सांगा ने NXT में जोरदार प्रदर्शन किया. वहां पर उनका कैरेक्टर बहुत ही खतरनाक था. उनकी मेन रोस्टर में भी एंट्री हुई. हालांकि, उन्हें मेन रोस्टर में ज्यादा सफलता नहीं मिली. 2024 में कंपनी ने उन्हें भी रिलीज कर दिया था. सांगा मौजूदा समय में कहीं काम नहीं कर रहे हैं. फ्यूचर में हो सकता है कि वो WWE में आए जाएं. उनकी वापसी हो सकती है. (Photo: WWE.com)

महाबली शेरा

महाबली शेरा4 / 6

महाबली शेरा ने कुछ समय WWE में बिताया है. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि वो WWE में आना चाहते हैं. उन्होंने अपने लक्ष्य के बारे में बात की थी. शेरा को फ्यूचर में ट्रिपल एच WWE में ला सकते हैं. शेरा की तगड़ी बॉडी है और वो कंपनी में बढ़िया काम कर सभी को दिल जीत सकते हैं. (Photo: X)

विज्ञापन

शैंकी

शैंकी5 / 6

शैंकी को भी कुछ साल पहले रिलीज कर दिया गया था. उन्होंने मेन रोस्टर में जिंदर महल के साथ अच्छा काम किया था. शैंकी कभी-कभी इंडिपेंडेंट सर्किट में अभी भी परफॉर्म करते हैं. उनका हाइट काफी अच्छी है. एक्शन भी उनका शानदार रहता है. वो फ्यूचर में WWE में वापसी कर बवाल मचा सकते हैं. (Photo: WWE.com)

द ग्रेट खली

द ग्रेट खली6 / 6

द ग्रेट खली ने कई साल तक WWE में काम कर फैंस का दिल जीता. वो चैंपियन भी बने. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी देखने को मिली. खली कई सालों से WWE में नहीं आए हैं. हो सकता है कि वो आगे जाकर एक अंतिम मैच के लिए वापसी करें. ट्रिपल एच उन्हें रिटायरमेंट मैच के लिए वापस ला सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन