18 महीने बाद टीम इंडिया में लौटे सरफराज खान, फिर भी नहीं मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह! जानिए वजह

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान को चोटिल साई सुदर्शन की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, 18 महीने बाद टीम इंडिया में लौटे सरफाज को प्लेइंग 11 में जगह मिलने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है. यहां जानिए वजह.

Sarfaraz Khan (PIC Credit -AI)
1 / 8
Sarfaraz Khan (PIC Credit -AI)

India vs Sri Lanka Test: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में एक और बड़ा बदलाव हुआ है. जसप्रीत बुमराह के बाद युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन भी चोट के कारण इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के तौर पर चयनकर्ताओं ने धाकड़ बल्लेबाज सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल किया है. सरफराज जल्द ही कोलंबो पहुंचकर टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे. (PIC Credit -AI)  

विज्ञापन

साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान की हुई एंट्री

साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान की हुई एंट्री2 / 8

रविवार (9 अगस्त) को भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच खेले गए वार्म-अप मैच के खत्म होने के कुछ देर बाद ही BCCI ने स्क्वॉड में हुए बदलाव की जानकारी दी. बोर्ड ने बताया कि साई सुदर्शन दाएं पैर में हुए स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह चयन समिति ने 28 वर्षीय सरफराज खान को टीम में शामिल किया है. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

लंबे समय बाद टीम इंडिया में लौटे सरफराज

लंबे समय बाद टीम इंडिया में लौटे सरफराज3 / 8

दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान जनवरी 2025 के बाद से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें टीम में शामिल किया गया था, लेकिन एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला. उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें नहीं चुने जाने पर कई सवाल उठे. अब सुदर्शन के चोटिल होने के बाद एक बार फिर सरफराज की टीम में वापसी हुई है. (PIC Credit -AI)

स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड

स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड4 / 8

श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली परिस्थितियों को देखते हुए सरफराज का चयन काफी अहम माना जा रहा है. सरफराज का स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ काफी अच्छा रिकॉर्ड रहा है, जो श्रीलंका में टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित हो सकता है. वह दबाव की स्थिति में भी तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं. सरफराज ने भारत के लिए अब तक खेले 6 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में 371 रन बनाए हैं, जिसमें एक शकत और 3 अर्धशतक शामिल है. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए करना होगा इंतजार

प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए करना होगा इंतजार5 / 8

हालांकि, टीम में वापसी के बावजूद सरफराज खान के 15 अगस्त से गॉले में शुरू होने वाले श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 में शामिल होने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है. दरअसल, साई सुदर्शन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन सरफराज ने अभी तक इस पोजीशन पर बल्लेबाजी नहीं की है. वहीं, वार्म-अप मैच में देवदत्त पडिक्कल ने तीसरे नंबर पर शानदार शतक लगाकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है. (PIC Credit -AI)

ध्रुव जुरेल से भी सरफराज का मुकाबला

ध्रुव जुरेल से भी सरफराज का मुकाबला6 / 8

दूसरी ओर, मिडिल ऑर्डर में सरफराज को प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए ध्रुव जुरेल से मुकाबला है. मौजूदा परिस्थितियों में जुरेल को प्राथमिकता मिलने की संभावना ज्यादा है. वहीं, नंबर-5  पर ऋषभ पंत और 6 पर रवींद्र जडेजा का दावा मजबूत माना जा रहा है. ऐसे में टीम में वापसी के बावजूद सरफराज को प्लेइंग 11 में अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 117 / 8

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल/सारांश जैन, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर ​बरार. (PIC Credit -AI)

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड8 / 8

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन