हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: '...सूरज मेरी मर्जी से नहीं निकलने वाला,' सरफराज खान के डेब्यू करने पर पिता का पहला बयान

Sarfaraz Khan Father Reaction on Test Debut: सरफराज खान के पिता नौशाद खान ने अपने बेटे के टेस्ट डेब्यू पर पहला बयान दिया। वह कमेंट्री बॉक्स में भी पहुंचे।

विज्ञापन
Sarfaraz Khan Father Reaction on Test Debut IND vs ENG Rajkot Test Commentary box (Image-X)

Sarfaraz Khan Father Reaction on Test Debut, IND vs ENG: गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच शुरू हुआ। इस मैच में सरफराज खान का डेब्यू काफी चर्चा का विषय रहा। वहीं सरफराज के डेब्यू के बाद उनके पिता नौशाद ने जिस तरह रिएक्शन दिया और भावुक हो गए, उस पर भी काफी चर्चा हुई। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। फिर इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी सरफराज के पिता को गले लगाया। उसके बाद उनके पिता कमेंट्री बॉक्स में भी नजर आए। यहां से उनका पहला बयान सामने आया।

क्या बोले सरफराज खान के पिता नौशाद खान?

आकाश चोपड़ा ने जब सरफराज के पिता से सवाल पूछा कि, क्या आपने बहुत लंबे समय तक इंतजार किया सरफराज खान को डेब्यू करते हुए देखने के लिए? इसका जवाब देते हुए सरफराज के पिता नौशाद खान ने शायराना अंदाज में जवाब दिया। वह बोले,’रात को वक्त चाहिए गुजरने के लिए, लेकिन सूरज मेरी मर्जी से नहीं निकलने वाला।’ यानी उनका कहना साफ था कि जिंदगी के अंधकार वाले दौर यानी बुरे समय को गुजरने में वक्त लगता है। उसे दूर करने के लिए सफलता रूपी सूरज उनकी मर्जी से नहीं निकल सकता।

भारत के 311वें टेस्ट खिलाड़ी

सरफराज खान भारत के 311वें टेस्ट प्लेयर बने। उन्हें दिग्गज अनिल कुंबले ने कैप सौंपी। कुंबले ने उन्हें हौसला दिया और शुभकामनाएं दीं कि उन्होंने जो घरेलू क्रिकेट में किया उससे ज्यादा अपने इंटरनेशनल करियर में करें। इसके अलावा ध्रुव जुरेल को भी टेस्ट कैप मिली और वह भारत के 312वें टेस्ट प्लेयर बने। उन्हें दिनेश कार्तिक ने कैप दी। इसका वीडियो दोनों स्टार्स की स्पीच के साथ बीसीसीआई ने एक्स पर शेयर किया।

विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद हुई एंट्री

सरफराज खान लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे थे। रणजी ट्रॉफी में शतक के बाद शतक, सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रनों की बरसात और फिर इंडिया ए के लिए कमाल। अब लंबे इंतजार या कहें सालों की उनकी व उनके पिता की तपस्या के बाद सरफराज खान टीम इंडिया में आ चुके हैं। अब उनसे उम्मीद होगी कि वह वही फॉर्म इंटरनेशनल क्रिकेट में जारी रखें जो उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दिखाया।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान को मिली टेस्ट कैप, फूट-फूट कर रोने लगे पिता नौशाद; आंखें नम कर देगा Video

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान के डेब्यू पर पिता नौशाद की ‘जैकेट’ को लेकर हुई चर्चा, दुनिया को दिया खास मैसेज

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola