---विज्ञापन---

खेल angle-right

इंग्लैंड सीरीज इन 2 खिलाड़ियों के लिए होगा आखिरी मौका! नहीं चला बल्ला तो हो जाएंगे टीम इंडिया से बाहर?

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज सिर्फ टीम इंडिया के लिए ही नहीं, बल्कि दो खिलाड़ियों के करियर के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है. अगर इस सीरीज में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा तो टीम इंडिया में उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है.

---विज्ञापन---

India vs England T20I Series: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 से चौंकाने वाली हार के बाद अब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज में श्रेयस अय्यर की कप्तानी भारतीय टीम आयरलैंड के हाथों मिली हार को भूलाकर वापसी करना चाहेगी और शानदार प्रदर्शन कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

वहीं, यह सीरीज दो भारतीय खिलाड़ियों के करियर के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. इस सीरीज में सभी की नजरें विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और उपकप्तान तिलक वर्मा पर रहने वाली हैं. अगर दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए तो टीम इंडिया में उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है.

---विज्ञापन---

संजू सैमसन के लिए इंग्लैंड सीरीज होगी अग्निपरीक्षा!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन का प्रदर्शन आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में निराशाजनक रहा. आयरलैंड दौरे पर संजू का बल्ला खामोश रहा और दूसरे टी20 में वह गोल्डन डक का शिकार बने. वहीं, पहले मैच में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए. दोनों बार वह आयरलैंड के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा का शिकार बने. लगातार खराब प्रदर्शन ने टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज संजू के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी. अगर वह इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए, तो चयनकर्ता भविष्य की टी20 टीम में किसी दूसरे विकल्प पर भरोसा जता सकते हैं. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पहले ही अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं. अगर वह एक-दो और मैच में फ्लॉप होते हैं तो वैभव को उनकी जगह ओपनिंग का मौका दिया जा सकता है.

---विज्ञापन---

तिलक वर्मा की उलटी गिनती शुरू?

टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने कई बार मुश्किल परिस्थितियों में टीम इंडिया के लिए के संकटमोचक की भूमिका निभाई है, लेकिन मौजूदा समय में उनकी बल्लेबाजी का अंदाज आधुनिक टी20 क्रिकेट के अनुरूप नजर नहीं आ रहा है. तिलक की धीमी बल्लेबाजी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है. आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने जरूर अर्धशतक लगाया, लेकिन उनकी पारी टी20 क्रिकेट के हिसाब से काफी धीमी रही. बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक ने 46 गेंदों 119.56 के स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए, जो भारत के सबसे धीमे टी20 इंटरनेशनल अर्धशतकों में से एक रही.

एशिया कप 2025 के बाद तिलक से जिस निडर और आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद थी, वह लगातार देखने को नहीं मिली है. अगर इंग्लैंड के खिलाफ भी वह एंकर की भूमिका में धीमी बल्लेबाजी करते हैं, तो टीम मैनेजमेंट उनके विकल्पों पर विचार कर सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 2025 वर्ल्ड कप क्या ‘तुक्का’ था? लॉर्ड्स की हार ने क्यों खोल दी है भारतीय महिला क्रिकेट की पोल!

रिंकू सिंह और ध्रुव जुरेल कर रहे हैं इंतजार

टी20 टीम में जगह के लिए प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है. रिंकू सिंह और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी मौके का इंतजार कर रहे हैं. अगर तिलक वर्मा अपनी बल्लेबाजी में आक्रामकता नहीं दिखा पाए, तो इन खिलाड़ियों की वापसी की संभावना मजबूत हो सकती है. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज संजू सैमसन और तिलक वर्मा दोनों के करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. हालांकि, अंतिम फैसला खिलाड़ियों के प्रदर्शन, टीम संयोजन और चयनकर्ताओं की रणनीति पर निर्भर करेगा. अगर दोनों खिलाड़ी इस सीरीज में प्रभाव छोड़ने में सफल रहते हैं तो उनकी जगह जरूर मुश्किलें आ सकती है.

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: पहले टी-20 में बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

First published on: Jun 29, 2026 06:49 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola