IND vs ENG: पहले टी-20 में बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा. इस मैच में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है? आइए जानते हैं.

Cricket News - 2026-06-29T180214.450
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को खेला जाएगा. ये मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा. भारतीय टीम फिलहाल खराब फॉर्म में है. आयरलैंड ने भारत को 2 मैचों की टी-20 सीरीज में हार का स्वाद चखाया है. ऐसे में भारतीय टीम को पहला मैच जीतकर आत्मविश्वास बढ़ाना जरूरी है. आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?   Image Credit by AI  

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?

कैसा रहेगा मौसम?2 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाएगा. रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ली-स्ट्रीट में दोनों टीमें भिड़ेंगी. चेस्टर ली स्ट्रीट का मौसम 1 जुलाई को सुहावना रहने वाला है. तापमान 21 डिग्री तक रहेगा. बारिश होने की संभावना 15 फीसदी तक रहेगी, जबकि नमी 68 प्रतिशत रहेगी. हवा 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है. दिनभर बादल छाए रहेंगे. Image Credit: X

विज्ञापन

पिच रिपोर्ट पर एक नजर

पिच रिपोर्ट पर एक नजर3 / 6

रिवरसाइड ग्राउंड की पिच काफी धीमी होती है. यहां पर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलती है और गेंद स्विंग होती है. खेल आगे बढ़ने के साथ फिरकी गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिलती है. इस मैदान पर टी-20 में 160-70 स्कोर अच्छा टोटल माना जाता है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने लगभग 67 फीसदी मैच जीते हैं. Image Credit: X

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?4 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव ऐप पर होगी. इसके अलावा मुकाबले का लाइव स्कोर आप न्यूज 24 की वेबसाइट पर भी पढ़ सकते हैं. Image Credit: X

विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 115 / 6

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती. Image Credit: X

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 116 / 6

फिल साल्ट (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, विल जैक्स, सैम करन, लियाम डॉसन/जेम्स कोल्स, जोफ्रा आर्चर/जोश टोंग, आदिल राशिद, साकिब महमूद.   Image Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन