Sai Sudharsan County Championship: टीम इंडिया में कई होनहार खिलाड़ी हैं, जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आते हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी थोड़े बदकिस्मत होते हैं। जिन्हें टीम में डेब्यू का मौका तो मिल जाता है, लेकिन इसके बाद दूसरे मौके लिए किस्मत के भरोसे रहना पड़ता है। हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु के प्रतिभाशाली बल्लेबाज बी साई सुदर्शन की। जिन्होंने भारतीय टीम के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद उन्हें श्रीलंका दौरे पर भी नहीं चुना गया। अब वह इंग्लैंड में अपना हुनर दिखाते नजर आएंगे।
सरे की टीम में करेंगे वापसी
दरअसल, बी साई सुदर्शन को लंकाशायर और नॉटिंघमशायर के खिलाफ काउंटी चैम्पियनशिप मैचों के लिए सरे की टीम में चुना गया है। उन्होंने सरे में वापसी की है। सुदर्शन ने इससे पहले जून में किआ ओवल में खेली गई काउंटी चैम्पियनशिप मैच में सरे के लिए खेलते हुए एसेक्स के खिलाफ मुकाबला खेला था।
ये भी पढ़ें: 350 महिलाओं से संबंध, 10 पत्नियां, एक राजा जिसने खड़ा किया भारतीय क्रिकेट का ‘साम्राज्य’
खिताब दिलाने में की थी मदद
सुदर्शन ने सितंबर 2023 में सरे के लिए मुकाबले खेले। जब उन्होंने काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन वन का खिताब दिलाने में टीम की मदद की। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में 12 पारियों में 47.90 के औसत और 141.28 के स्ट्राइक रेट से 527 रन बनाए। वह टीम के टॉप स्कोरर थे। सरे डिवीजन वन पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। टीम लगातार तीसरा काउंटी चैम्पियनशिप खिताब जीतने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: सऊद शकील ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले पाकिस्तान के टॉप बल्लेबाज
दलीप ट्रॉफी में टीम-सी का हिस्सा
साई सुदर्शन दो काउंटी चैंपियनशिप मैचों में हिस्सा लेंगे। यह दलीप ट्रॉफी से पहले उनकी बेहतर तैयारी में मदद करेंगे। पांच सितंबर से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में सुदर्शन टीम-सी का हिस्सा हैं। इस टीम की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। सुदर्शन 1 सितंबर को ट्रेंट ब्रिज में होने वाले मैच के बाद भारत लौटेंगे। सुदर्शन बुची बाबू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
हरारे में किया था T20i डेब्यू
खास बात यह है कि एसेक्स के लिए खेलने के बाद उन्होंने अगले महीने हरारे में भारत के लिए टी-20 डेब्यू किया था। हालांकि वह इस मैच में एक भी गेंद नहीं खेल सके। साई ने तीन वनडे भी खेले हैं। जिसमें उन्होंने 63.50 के औसत से 127 रन बनाए हैं। उन्होंने दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे खेले थे, जिसमें नाबाद 55, 62 और 10 रन की पारी शामिल रही।
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: आउट या नॉट आउट? शान मसूद के विकेट पर बवाल, अंपायर से भिड़ गया कप्तान
संबंधित खबरें
IPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
19 mins agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
1 hr agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
2 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
3 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
3 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
3 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines