'लाइफटाइम अचीवमेंट' अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे 'क्रिकेट के भगवान', बुमराह और स्मृति मंधाना भी होंगे सम्मानित

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करेगा। बुमराह और स्मृति मंधाना को भी खास अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar BCCI Awards: ‘क्रिकेट के भगवान’ और 22 गज की पिच के शहंशाह कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करेगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने साल 2023-24 के नमन अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है। सचिन के साथ-साथ भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर के तौर पर चुना गया है। वहीं, महिला क्रिकेट में लगातार अपनी बल्लेबाजी से इम्प्रेस करने वालीं स्मृति मंधाना को भी बोर्ड की ओर से सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले आर अश्विन को बीसीसीआई खास अवॉर्ड से सम्मानित करेगा। यह सभी अवॉर्ड्स 1 फरवरी 2025 को दिए जाएंगे।

विज्ञापन

सचिन होंगे सम्मानित

क्रिकेट की दुनिया में अपनी बल्लेबाजी से दो दशक तक हर किसी को अपना मुरीद बनाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई कर्नल सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करेगा। सचिन ने अपने करियर के दौरान कई ऐसे रिकॉर्ड्स कायम किए, जिनका टूटना लगभग असंभव नजर आता है। सचिन दुनिया की इकलौते बल्लेबाज हैं, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक दर्ज हैं।

विज्ञापन

16 साल की उम्र में इंटरनेशनल पिच पर कदम रखने वाले मास्टर ब्लास्टर वनडे और टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। टेस्ट में सचिन ने खेली कुल 329 पारियों में 53 की दमदार औसत से 15,921 रन बनाए। वहीं, वनडे फॉर्मेट में सचिन ने खेले कुल 452 मैचों में 18,426 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने 49 शतक और 96 फिफ्टी जमाई।

विज्ञापन

बुमराह-मंधाना को भी मिलेगा सम्मान

भारतीय मेंस टीम की ओर से लगातार धांसू प्रदर्शन कर रहे जसप्रीत बुमराह को भी बीसीसीआई की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बुमराह को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया है और उन्हें पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। साल 2024 जस्सी के लिए बेहद यादगार रहा। बुमराह को आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट का बेस्ट क्रिकेटर चुना, इसके साथ ही उन्हें साल 2024 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर भी चुना गया। बुमराह ने बीते साल में खेले 13 टेस्ट मैचों में कुल 70 विकेट अपने नाम किए।

स्मृति मंधाना को चौथी बार पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। मंधाना ने साल 2024 में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया। भारतीय टीम की उपकप्तान ने बीते साल में न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों के घर में जाकर शतक ठोका। वनडे में उन्होंने 57.46 की औसत से खेलते हुए 747 रन ठोके। वहीं, टी-20 में मंधाना के बल्ले से 21 पारियों में 763 रन निकले। आर अश्विन को बीसीसीआई के स्पेशल अवॉर्ड दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ