Jonny Bairstow Joburg Super Kings: भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। हाल ही में बीसीसीआई मुख्यालय में आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिकों की मीटिंग हुई। जिसमें मेगा ऑक्शन को लेकर चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि अगले सीजन में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। फ्रेंचाइजी कप्तानी में भी बदलाव कर सकती हैं और कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया जा सकता है। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका में खेली जाने वाली SA20 लीग के अगले सीजन की भी तैयारी शुरू हो गई है। इस लीग की ज्यादातर फ्रेंचाइजी भारत के फ्रेंचाइजी मालिकों ने ही खरीदी हैं।
इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
अब इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो SA20 2025 में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखाई देंगे। वह पहली बार टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। फ्रैंचाइजी ने इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें तूफानी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फेरेरा और गेराल्ड कोएट्जी शामिल हैं। इसी के साथ फ्रेंचाइजी ने पार्ल रॉयल्स से तबरेज शम्सी को ट्रेड किया है, जबकि दयान गलीम को उनकी जगह भेजा गया है।
विदेशी रिटेंशन का ऐलान
इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने फॉरेन खिलाड़ियों के रिटेंशन का भी ऐलान कर दिया है। महीश थीक्षाना, डेविड वीस, मोईन अली को इसमें शामिल किया गया हे। लिजाद विलियम्स, इमरान ताहिर और नांद्रे बर्गर को भी सुपर किंग्स ने वापस बुलाया है। बता दें कि टीम पिछले संस्करण में क्वालीफायर तक पहुंची थी।
SA20 2025 के लिए जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम
फाफ डु प्लेसिस, मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, महीश थीक्षाना, गेराल्ड कोएत्जी, डेविड वीस, ल्यूस डु प्लॉय, लिज़ाद विलियम्स, नांद्रे बर्गर, डोनोवन फरेरा, सिबोनेलो मखान्या, तबरेज शम्सी, इमरान ताहिर
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका की टीम में मलिंगा की एंट्री, गेंदबाज को मिल सकता है डेब्यू का मौका
पार्ल रॉयल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
वहीं पार्ल रॉयल्स ने डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी और एंडिले फेहलुकवेओ को रिटेन किया है। कप्तान डेविड मिलर रहेंगे। दस खिलाड़ियों की लिस्ट में लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और क्वेना मफाका को नीलामी से पहले रॉयल्स ने बरकरार रखा है। दूसरी ओर एमआई केपटाउन ने कैगिसो रबाडा और डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में शामिल रखा है।
ये भी पढ़ें: Video: रोहित-गिल ओपनर, कोहली नंबर-3 पर, ये खिलाड़ी हो सकता है टीम इंडिया का विकेटकीपर
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: ‘लड़के’ से करा दिया ‘लड़की’ का मैच, 46 सेकंड में रिंग छोड़ भागी बॉक्सर, PM तक पहुंची बात
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
24 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines