Indian Cricket Team

Video: रोहित-गिल ओपनर, कोहली नंबर-3 पर, ये खिलाड़ी हो सकता है टीम इंडिया का विकेटकीपर

IND vs SL Team India Probable Playing XI: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा होंगे। पहले मैच में रोहित किन खिलाड़ियों को मौका देंगे। इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है? इसे लेकर कुछ कयास सामने आए हैं।

IND vs SL Team India Probable Playing XI: टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज के लिए तैयार है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला कोलंबो में दोपहर 2.30 बजे से खेलेगी। भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। जबकि टीम में विराट कोहली की भी वापसी हो गई है। दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को इस सीरीज से आराम दिया गया है। केएल राहुल भी इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित-विराट जैसे सीनियर खिलाड़ी पहली बार खेलते दिखेंगे। ऐसे में इस सीरीज का रोमांच अलग ही रहने वाला है।

विज्ञापन

नंबर-3 पर वापसी कर सकते हैं विराट कोहली

पहले मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी रहेगी। इसे लेकर कयास शुरू हो गए हैं। कहा जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। विराट कोहली अपनी पुरानी बैटिंग पोजिशन नंबर-3 पर आ सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली ने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की थी, लेकिन अब वह पुरानी पोजिशन पर वापसी कर सकते हैं। विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है। भारत के लिए उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला एक टेस्ट 25 जनवरी 2024 को खेला था।

विज्ञापन

ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन 

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे/रियान पराग, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा।

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे टीम 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ