IND vs SL: श्रीलंका की टीम में मलिंगा की एंट्री, गेंदबाज को मिल सकता है डेब्यू का मौका

IND vs SL ODI Who is Eshan Malinga: श्रीलंका की टीम शुक्रवार से भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के सभी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे।

IND vs SL Eshan Malinga Sri Lanka Team

IND vs SL

IND vs SL ODI Who is Eshan Malinga: टी-20 सीरीज में श्रीलंका को रौंदने के बाद भारत ने वनडे सीरीज में भी उसे मात देने की तैयारी कर ली है। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा। इस अहम सीरीज से पहले श्रीलंका को दो झटके लगे।

विज्ञापन

मथीशा पथिराना कंधे में चोट की वजह से बाहर हो गए। उन्हें तीसरे टी-20 के दौरान चोट लगी थी। वहीं दिलशान मदुशंका भी चोट की वजह से बाहर हो गए। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका ने दाएं हाथ के अनकैप्ड तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज और दूसरे अनकैप्ड दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को टीम में शामिल किया है। मलिंगा की उम्र 23 साल है। आइए जानते हैं ये प्रतिभाशाली गेंदबाज कौन है।

विज्ञापन

फर्स्ट क्लास मैचों में 28 विकेट

श्रीलंका के रत्नापुरा में जन्मे ईशान मलिंगा का पूरा नाम किरीबाथगला कंकनमलागे ईशान मलिंगा धर्मसेना है। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से फास्ट मीडियम गेंदबाजी करते हैं। मलिंगा लंका प्रीमियर लीग (LPL) में जाफना किंग्स और कोलंबो स्ट्राइकर्स की ओर से खेल चुके हैं। वह श्रीलंका की इमर्जिंग टीम में भी शामिल रहे हैं। मलिंगा ने 14 फर्स्ट क्लास मैचों में 28 विकेट चटकाए हैं। लिस्ट ए के 7 मैचों में 12 और टी-20 के 8 मैचों में 7 विकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन

मिल सकता है डेब्यू का मौका

हाल ही में उन्होंने मेजर क्लब्स लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए थे। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसकी वजह से उन्हें नेशनल टीम में जगह दी गई है। हालांकि उनका श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से कोई कनेक्शन नहीं है। कहा जा रहा है कि उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए उन्हें श्रीलंका की टीम में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

भारत बनाम श्रीलंका वनडे टीम:

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुष्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, अकिला धनंजय, मोहम्मद शिराज, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ