South Africa vs New Zealand: बीते दिन इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया का रोमांचक मैच हुआ जिसमें भारत की जीत हुई। ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देने वाली टीम इंडिया अब फाइनल में पहुंच गई है। वहीं आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का मैच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखी जाने वाली है। आज जो भी टीम विनर बनेगी उसकी फाइनल में टीम इंडिया से भिड़ंत होगी। पंडित विनोद पांडेय की पहली भविष्यवाणी सच साबित हुई जिसमें उन्होंने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया की हार होगी और इंडिया की जीत होगी। वहीं अब पंडित जी ने आज होने वाले मैच को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। आइए जान लेते हैं कि क्या कहते हैं पंडित विनोद पांडेय…
क्या कहती है साउथ अफ्रीका की राशि
पंडित विनोद पांडेय ने आज के मैच को लेकर भी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने बताया कि आज दिन बुधवार 5 फरवरी 2025 को मैच होने वाला है। बुधवार के हिसाब से तो साउथ अफ्रीका मैच में न्यूजीलैंड को कांटे की टक्कर देने वाली है। लेकिन आज वृष राशि में चंद्रमा होगा तो ऐसे में कुंभ राशि का दिन शुभ नहीं है। साउथ अफ्रीका की राशि कुंभ है तो आज का दिन उनके लिए मुश्किलों भरा होने वाला है।
यह भी पढ़ें:CT 2025: सेमीफाइनल में करिश्माई पारी खेलने के बाद विराट ने जीता दिल, ‘रुंआसे’ स्टीव स्मिथ को दी ‘जादू की झप्पी’
किसकी होगी जीत
अब ये तो साफ है कि अगर साउथ अफ्रीका की राशि ही उनका साथ नहीं देने वाली तो हार हो सकती है। हालांकि पंडित जी ने ये भी बताया कि दोनों के बीच होने वाला मैच काफी रोमांचक होने वाला है। पंडित जी की भविष्यवाणी के अनुसार, न्यूजीलैंड के लिए 60% और साउथ अफ्रीका के बीच 40% का मैच है। लेकिन ग्रह-नक्षत्रों और राशि के हिसाब से जीत न्यूजीलैंड की होने वाली है।
कोहली और पांड्या ने चटाई आस्ट्रेलिया को धूल
बीते दिन का मैच आखिरी वक्त तक काफी रोमांचकारी रहा। हालांकि रोहित शर्मा और शुभमन गिल के आउट होने पर थोड़ी निराशा हुई थी। लेकिन विराट कोहली ने अपनी शानदार पारी से मैच अपने नाम कर लिया। वहीं हार्दिक पांड्या ने भी आखिरी वक्त में मैच का ऐसा रुख मोड़ा कि गगनचुंबी छक्कों से आस्ट्रेलिया को धूल चटा दी।
यह भी पढ़ें: CT 2025: गौतम गंभीर ने खोला राज, क्यों पंत की जगह केएल राहुल है टीम की पहली पसंद?
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
22 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
50 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines