CT 2025: सेमीफाइनल में करिश्माई पारी खेलने के बाद विराट ने जीता दिल, 'रुंआसे' स्टीव स्मिथ को दी 'जादू की झप्पी'

Virat Kohli: चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में विराट कोहली की एक और धांसू पारी के दम पर भारत ने कंगारू टीम को 4 विकेट से धूल चटाई। टीम को मैच जिताने के बाद विराट ने अपने इस काम से सभी का दिल जीत लिया है।

Virat Kohli

Virat Kohli

Champions Trophy 2025: कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने रविवार को मजबूत ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से मात दी। टीम ने इसी के साथ कंगारू टीम से वनडे वर्ल्ड कप 2023 का बदला भी ले लिया है। मैच में भारत की ओर से दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर से टीम के संकटमोचक बने, जिनके बल्ले से 84 रनों की पारी निकली। उन्हें इस धांसू पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। मैच के बाद इस दौर के दो सबसे महान बल्लेबाज विराट और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ने जब स्मिथ को गले लगाया, तो वो काफी इमोशनल नजर आ रहे थे। दोनों खिलाड़ियों की गले लगाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि पिछले कुछ सालों में स्मिथ ने बड़े मौकों पर अपनी टीम के लिए लगातार रन बनाए हैं। फिर चाहे वह 2015 वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हो, WTC फाइनल 2023 हो या अब चैम्पियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल। इन सभी मौकों पर स्मिथ ने अपने बल्ले का कमाल दिखाया है। लेकिन इस बार विराट की पारी उनकी 73 रनों की पारी पर भारी पड़ गई।

विज्ञापन

बड़े मैच में दोनों खिलाड़ियों ने दिखाई क्लास

चैंपियंस ट्रॉफी के इस मैच में फिर से दोनों खिलाड़ियों की क्लास देखने को मिली क्योंकि दोनों ने इस मुकाबले में अपनी-अपनी टीमों के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग बनी हुई है और वे अपने करियर के अंत के करीब भी हैं। विराट की इस पारी की स्मिथ ने भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘वह निश्चित रूप से इस खेल के बेस्ट चेजर हैं। उन्होंने हमारे खिलाफ कई बार ऐसा किया है। वह मैच की स्पीड को बहुत अच्छी तरह से कंट्रोल करता है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ