ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका दमदार शतक, IND vs NZ वनडे सीरीज से पहले काटा गदर

Ruturaj Gaikwad century: महाराष्ट्र की ओर से विजय हजार ट्रॉफी 2025-26 में हिस्सा ले रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतकीय पारी खेली है. उन्होंने उतराखंड के खिलाफ अपना रंग जमाया और विरोधी टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले शतक ठोककर गायकवाड़ ने अपनी दावेदारी ठोकी है.

ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करते हुए

ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करते हुए

Ruturaj Gaikwad century: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में ऋतुराज गायकवाड़ भी महाराष्ट्र की ओर से हिस्सा ले रहे हैं. 31 दिसंबर को खेले जा रहे मुकाबले में गायकवाड़ का बल्ला बढ़ चढ़ कर बोला. उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ दमदार शतकीय पारी खेली और सिलेक्टरों का ध्यान अपनी ओर खींचा. गायकवाड़ ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही सीरीज से पहले टीम इंडिया में दावा ठोक दिया है. हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली थी. अब एक बार फिर से उन्होंने अपने बल्ले का रंग जमाया है.

विज्ञापन

गायकवाड़ का शानदार शतक

उन्होंने 113 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली. उन्होंने अब तक 12 चौके और 3 छक्के भी जड़े. महाराष्ट्र की ओर से नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे गायकवाड़ ने शुरुआत से ही शानदार बल्लेबाजी की और हर दिशा में शॉट लगाकर अपनी पारी को आगे बढ़ाते गए. हालांकि महाराष्ट्र को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. टीम 50 रन पर ही 3 विकेट गंवा चुकी थी. लेकिन गायकवाड़ ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा. उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाजों की हवा निकाल दी और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में कर दिया.

विज्ञापन

महाराष्ट्र ने पार किया 300 का आंकड़ा

उत्तराखंड के खिलाफ महाराष्ट्र की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में अर्शिन कुलकर्णी ने 17 गेंदों में 13 रन बनाए, जबकि एस ए वीर ने 20 गेंदों में 12 रनों की पारी खेली. वहीं, नंबर 3 पर अंकित बावने ने 20 गेंदों में 12 रन बनाए. गायकवाड़ के अलावा आरए त्रिपाठी ने 47 गेंदों में 33 और एसएस बाछव ने 45 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि आरएस घोष ने 31 गेंदों में 47 रनों का योगदान दिया. महाराष्ट्र 50 ओवर में 331/7 रन बना चुकी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ