IPL 2026 में इस 18 करोड़ी खिलाड़ी ने डुबोई CSK की लुटिया! टीम के खराब प्रदर्शन का बना सबसे बड़ा 'विलेन'

Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशानजनक रहा और टीम 14 में से 8 मैच हारकर लीग स्टेज से ही बाहर हो गई. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई की टीम लगातार तीसरे सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही.

CSK

CSK

IPL 2026, Chennai Super Kings: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. चेन्नई की टीम लीग स्टेज में 14 में से सिर्फ 6 मुकाबले जीत सकी, जबकि 8 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ सीएसके लगातार तीसरे सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही और लीग स्टेज से ही बाहर हो गई.

विज्ञापन

लगातार खराब प्रदर्शन के बाद फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स टीम की जमकर आलोचना कर रहे हैं. कई लोगों ने इस निराशाजनक अभियान के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को जिम्मेदार ठहराया है और उन्हें इस खराब सीजन का सबसे बड़ा विलेन बताया है.

विज्ञापन

बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में फ्लॉप रहे ऋतुराज गायकवाड़

2023 में एमएस धोनी की कप्तानी में 5वीं बार IPL चैंपियन बनने के बाद से ही चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है और इसकी सबसे बड़ी वजह कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को बताया जा रहा है. CSK ने 2024 में धोनी की जगह ऋतुराज को कप्तानी सौंपी थी. फ्रेंचाइजी ने 2026 सीजन के लिए उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था और टीम को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं, क्योंकि वह पिछले कई सालों से टीम का अहम हिस्सा रहे हैं.

हालांकि, इस सीजन वह न तो बल्ले से प्रभाव छोड़ सके और न ही कप्तानी में कोई खास कमाल दिखा पाए. उनकी कप्तानी में टीम लगातार तीन सीजन प्लेऑप में में जगह नहीं बना सकी. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अब यह चर्चा तेज हो गई है कि अगले सीजन फ्रेंचाइजी उनकी कप्तानी पर दोबारा से विचार कर सकती है.

विज्ञापन

IPL 2026 में कैसा रहा ऋतुराज का प्रदर्शन?

आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 14 मैचों की 14 पारियों में सिर्फ 28.08 की औसत से 337 रन बनाए. उनके बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक निकले, जबकि स्ट्राइक रेट भी लगभग 123 का रहा. बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी कप्तानी भी इस सीजन फ्लॉप साबित हुई. कप्तानी के दौरान उनके कुछ फैसलों पर सवाल उठे और उनकी काफी आलोचना हुई. गायकवाड़ के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा, जिसे वह जरूर भूलना चाहेंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि CSK अगले सीजन भी उन पर कप्तान के तौर पर भरोसा जताती है या नहीं.

ये भी पढ़ें- SRH vs RCB Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच? जानें TV से लेकर मोबाइल तक की पूरी जानकारी

चोटों ने बिगाड़ा टीम का संतुलन

सीजन के आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 89 रनों से हार झेलने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम के प्रदर्शन पर खुलकर बात की. उन्होंने माना कि खराब शुरुआत के बाद टीम ने लय हासिल की थी, लेकिन खिलाड़ियों की चोटों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं.

विज्ञापन

गायकवाड़ ने कहा, “यह हमारे लिए काफी मुश्किल सीजन रहा. लगातार तीन हार के बाद हमने वापसी की और सही कॉम्बिनेशन के साथ खेलने लगे थे, लेकिन चोटों ने टीम का संतुलन बिगाड़ दिया. रामकृष्ण घोष और जेमी ओवरटन के बाहर होने से हमें काफी नुकसान हुआ. पिछले तीन मैचों में हमारी टीम एक अतिरिक्त बल्लेबाज या गेंदबाज की कमी महसूस कर रही थी.”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ