RR vs GT: क्या Gujarat Titans के साथ हो गई चीटिंग? जानें Wide को लेकर MCC का नियम

Wide Ball Controversy RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच में वाइड बॉल पर जमकर घमासान मचा। जीटी के कप्तान शुभमन गिल अंपायर्स से निर्णय से काफी निराश नजर आए। उन्होंने इस फैसले पर सवाल उठाए।

Shubman Gill Wide RRvsGT

अंपायर के फैसले से निराश नजर आए शुभमन गिल।

Wide Ball Controversy RR vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में एक बार फिर अंपायर के एक फैसले पर सवाल खड़े हो गए। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार को जयपुर में हुए मैच में वाइड के डिसीजन पर बवाल खड़ा हो गया। अंपायर के फैसले से जीटी के कप्तान शुभमन गिल भी काफी निराश नजर आए। आइए आपको बताते हैं कि पूरा विवाद क्या है और वाइड को लेकर क्या नियम हैं।

विज्ञापन

अंपायर से बहस करने लगे शुभमन गिल

17वें ओवर में मोहित शर्मा ने आखिरी गेंद डाली तो ये बल्लेबाज से दूर जाकर निकली। इसे ग्राउंड अंपायर ने वाइड दे दिया। इस पर जीटी ने रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर ने पहले तो इसे वाइड करार नहीं दिया। फिर थोड़ी देर बाद फैसला बदलते हुए वाइड दे दिया। बस इसे लेकर शुभमन गिल भड़क गए। वह अंपायर से बहस भी करने लगे।

विज्ञापन

अंपायर के इस डिसीजन के बाद फैंस में भी कंफ्यूजन हो गया है। वे दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं। जहां एक ओर कुछ फैंस का कहना है कि अंपायर का फैसला सही था, वहीं दूसरी ओर कुछ फैंस इसे जीटी के साथ चीटिंग बता रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं है।

विज्ञापन

क्या है वाइड बॉल का नियम? 

क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था MCC के 22.1.2 नियमानुसार, गेंद जब तक बल्लेबाज की पहुंच के भीतर इतनी न हो कि वह उसे सामान्य क्रिकेट स्ट्रोक से बल्ले से मार सके, तो इसे वाइड करार दिया जाएगा। वहीं 22.4.1 नियम के अनुसार, गेंद को सामान्य क्रिकेट स्ट्रोक के माध्यम से हिट करने के लिए बल्लेबाज यदि पर्याप्त रूप से इसे पहुंच के भीतर लाता है, तो इसे वाइड नहीं माना जाएगा। अंपायर ने मोहित शर्मा की इस बॉल को इसलिए वाइड दिया क्योंकि संजू सैमसन गेंद की पहुंच तक नहीं गए थे। यानी वे इसे खेल पाने की स्थिति में नहीं थे। वे इससे काफी दूर थे। ऐसे में इसे वाइड करार दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ