RR IPL Auction 2026 Updates: लेफ्ट आर्म स्पिनर विग्नेश पुथुर पहुंचे राजस्थान, RR ने बेस प्राइस पर जीती नीलामी

RR IPL Auction 2026 Updates: आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन का स्टेज सज चुका है, जल्द ही टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी. राजस्थान रॉयल्स इस बार अपने स्क्वॉड को और मजबूत करने के लिए बोली लगाएगी.

WhatsApp Image 2025-12-15 at 10.16.59 PM (1)

RR IPL Auction 2026 Updates: आईपीएल के 19वें सीजन (IPL 2026) के लिए आज अबू धाबी में कुल 369 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा. इस मिनी नीलामी में राजस्थान रॉयल्स की टीम भी अपने स्क्वॉड को और मजबूत करने उतरेगी. रॉयल्स ने स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन और देवदत्त फरेरा को टीम में शामिल करके अपने स्क्वॉड को पहले ही मजबूत कर लिया है, लेकिन अब नीलामी में कुछ और दमदार खिलाड़ियों पर टीम की नजर होगी. राजस्थान रॉयल्स (RR) ने टीम में जगह बनाने और टीम को संतुलित करने के लिए कई खिलाड़ियों को रिलीज भी किया है. अब देखना ये है कि नीलामी में RR किन खिलाड़ियों पर बोली लगा सकती है.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स का रिटेन स्क्वॉड

आईपीएल 2026 के लिए बाकी टीमों की तरह राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने पुराने दमदार खिलाड़ियों को रिटेन किया, जिनके लिए फ्रेंचाइजी ने अपने पर्स से काफी पैसे भी खर्च किए. इन खिलाड़ियों में यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे जैसे कई बड़े नाम भी शामिल हैं. नीचे दी गई लिस्ट में आप सभी प्लेयर्स के नाम देख सकते हैं.

विज्ञापन
  1. यशस्वी जयसवाल
  2. शिम्रोन हेटमायर
  3. वैभव सूर्यवंशी
  4. शुभम दुबे
  5. लुआन-ड्रे प्रीटोरियस
  6. ध्रुव जुरेल
  7. रियान पराग
  8. रवींद्र जड़ेजा (सीएसके से ट्रेड)
  9. सैम कुरेन (सीएसके से ट्रेड)
  10. देवदत्त फरेरा (दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड)
  11. जोफ्रा आर्चर
  12. तुषार देशपांडे
  13. संदीप शर्मा
  14. युद्धवीर सिंह
  15. क्वेना मफाका
  16. नंद्रे बर्गर

RR ने इन खिलाड़ियों कि किया रिलीज

16 खिलाड़ियों को रिटेन करने के साथ इस वर्ष राजस्थान रॉयल्स ने अपने 9 खिलाड़ियों को रिलीज भी किया, जिसमें चौकाने वाला सबसे बड़े नाम संजू सैमसन का था. इस लिस्ट में कई और बड़े नाम शामिल हैं, जो आप यहां देख सकते हैं.

  1. वानिंदु हसरंगा
  2. महेश थीक्षाना
  3. फजलहक फारूकी
  4. आकाश मधवाल
  5. अशोक शर्मा
  6. कुमार कार्तिकेय
  7. कुणाल सिंह राठौड़
  8. नितीश राणा
  9. संजू सैमसन

विज्ञापन

LIVE UPDATES

RR IPL Auction 2026 Live Updates: कुलदीप सेन भी पहुंचे राजस्थान

कुलदीप सेन को राजस्थान रॉयल्स ने 75 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा.

RR IPL Auction 2026 Live Updates: अमन राव पहुंचे RR

अमन राव को राजस्थान रॉयल्स ने बेस प्राइस 30 साल रुपये में खरीदा.

RR IPL Auction 2026 Live Updates: रवि सिंह चले राजस्थान

रवि सिंह को 95 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने अपने स्क्वॉड में किया शामिल.

RR IPL Auction 2026 Live Updates: स्पिनर विग्नेश पुथुर पर राजस्थान रॉयल्स ने जीती बोली

केरला के लेफ्ट आर्म स्पिनर विग्नेश पुथुर को राजस्थान ने बड़े सोच-विचार के बाद अपने स्क्वॉड में किया शामिल. बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा.

RR IPL Auction 2026 Live Updates: राजस्थान पहुंचे यश राज पुंजा

यश राज पुंजा को बेस प्राइस 30 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में किया शामिल.

RR IPL Auction 2026 Live Updates: राजस्थान रॉयल्स के हुए सुशांत मिश्रा

राजस्थान रॉयल्स के हुए सुशांत मिश्रा, बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, लेकिन RR ने उन्हें 90 लाख रुपये में अपने स्क्वॉड में शामिल किया है.

RR IPL Auction 2026 Live Updates: रवि बिश्नोई के लिए CSK ने भी लगाई थी बोली

बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये से शुरू हुई रवि बिश्नोई के लिए राजस्थान रॉयल्स ने बिना एक बार सोचे बोली लगाई, लेकिन कुछ देर बाद ही सीएसके ने बोली बढ़ाकर 2.2 करोड़ रुपये कर दी. रॉयल्स भी तुरंत मैदान में आती और दोनों टीमें राजस्थान के इस लेग स्पिनर को पाने के लिए होड़ में जुट जाती हैं.

RR IPL Auction 2026 Live Updates: RR के खाते में आए रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई 7 करोड़ 20 लाख में राजस्थान रॉयल्स के खाते में आए

RR IPL Auction 2026 Live Updates: 7 खिलाड़ियों पर अब तक खर्च हुए 41.2 करोड़

अब तक 7 खिलाड़ी 41.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए.

RR IPL Auction 2026 Live Updates: कैमरन ग्रीन के लिए KKR और RR में कड़ी टक्कर

कैमरन ग्रीन के लिए मुंबई इंडियंस और केकेआर ने लगाई बोली. बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये से शुरू हुई थी बोली. राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच नीलामी की कड़ी टक्कर.

RR IPL Auction 2026 Live Updates: शुरू हुआ ऑक्शन का खेल

टीमें अबू धाबी के एतिहाद में आईपीएल 2026 के लिए शुरू हुई नीलामी. खिलाड़ी, कोच और मालिक अपनी-अपनी सीटों पर बैठ गए हैं.

RR IPL Auction 2026 Live Updates: किस सोच के साथ ऑक्शन में उतरेगी राजस्थान रॉयल्स ?

राजस्थान रॉयल्स इस ऑक्शन में एक भारतीय स्पिनर को टीम में शामिल कर सकती है, क्योंकि उन्होंने वानिंदु हसरंगा और महेश थीक्षाना दोनों को टीम से बाहर कर दिया है. वे संजू सैमसन की जगह भरने के लिए एक टॉप क्रम के भारतीय बल्लेबाज की तलाश भी कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ