Royal Challengers Bangalore Beats Mumbai Indians 19th Match: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 19वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की कमरतोड़ कर रख दी। एलिसे पेरी की घातक गेंदबाजी के सामने मुंबई इंडियंस के सभी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। इस मैच में टॉस हारने के बाद मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला था, लेकिन वह 19 ओवर में सिर्फ 113 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद बैंगलोर ने 114 रनों का पीछा करते हुए 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही बैंगलोर ने प्लेऑफ में अपनी जगह भी पक्की कर ली है और प्लेऑफ के लिए टॉप 3 टीमें भी तय हो गई हैं। साथ ही मुंबई इंडियंस के लिए टॉप पोजीशन पर आना मुश्किल हो गया है।
दिल्ली में आया पेरी का तूफान
टॉस हारने पर मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा था कि वह अगर टॉस जीतती तो वह पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ही करती, लेकिन उनके इस फैसले को मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया। मुंबई इंडियंस को हेले मैथ्यूज और सजीवन सजना ने मिलकर दमदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 43 रन की बेहतरीन साझेदारी की। पर 23 गेंदों पर 26 रन के निजी स्कोर पर हेले मैथ्यूज सोफी डिवाइन की गेंद पर बड़ा शॉट्स खेलने के प्रयास में एलिस पेरी को कैच थमा बैठीं। जैसे ही यह साझेदारी टूटी तो एक-एक करके मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज पवेलियन लौटते चले गए।
65 रन के स्कोर पर मुंबई को सजीवन सजना के रूप में दूसरा झटका लगा। इसी स्कोर पर कप्तान हरमनप्रीत बिना खाता खोले पेरी की गेंद पर बोल्ड हो गई। इसके बाद 69 पर 4 विकेट, 73 पर 5, 81 पर 6, 82 पर 7, 92 पर 8, 106 पर 9 और 113 रन पर सैका इशाक के रूप में मुंबई इंडियंस का आखिरी विकेट गिरा था। मुंबई की बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था मानो जैसे उनके बल्लेबाज बल्लेबाजी करना ही भूल गए हों। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिसे पेरी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए 6 विकेट हासिल किए। पेरी की गेंदबाजी के सामने मुंबई इंडियंस के बड़े नाम वाले बल्लेबाज भी फेल हो गए।
ये भी पढे़ं- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के स्क्वाड में होंगे बड़े बदलाव, वनडे वर्ल्ड कप से कितनी बदलेगी भारत की टीम
बॉलिंग के बाद बैटिंग में छाईं एलिस पेरी
बैंगलोर को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आज का मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी था। इस मौके पर टीम की सीनयर खिलाड़ी एलिस पेरी आगे आकर टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले गेंदबाजी में 6 विकेट हासिल करने के बाद. पेरी ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया और नाबाद 40 रन की बेहतरीन पारी खेली। 114 रनों का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत बेहद खराब रही और 22 रन पर सोफी मोलिनक्स के रूप में पहला विकेट गिरा।
इसके बाद 25 रन पर स्मृति मंधाना के रूप में बैंगलोर का बड़ा विकेट गिर गया। वहीं 39 रन तक पहुंचते-पहुंचते आरसीबी का सोफी डिवाइन के रूप में तीसरा विकेट गिर जाता है। यहां से ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस मैच में वापसी कर सकता है, लेकिन एलिसे पेरी ने उनकी उम्मीद यहां भी तोड़ दी। पेरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बल्ले से अहम योगदान दिया। पेरी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढे़ं- IPL 2024: कब RCB के साथ जुड़ेंगे विराट कोहली? आईपीएल से पहले फैंस के लिए बड़ी राहत
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
45 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
55 mins agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
56 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines