रोहित-कोहली की मौजूदगी शुभमन गिल के लिए होगी फायदेमंद? वर्ल्ड कप 2027 को सुरेश रैना ने दिया बड़ा बयान

ODI World Cup 2027: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है. रैना का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदगी से टीम इंडिया के साथ-साथ कप्तान शुभमन गिल को बड़ा फायदा मिलेगा.

Virat Kohli-Rohit Sharma and Shubman Gill

Virat Kohli-Rohit Sharma and Shubman Gill

ODI World Cup 2027: टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. हालांकि, अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित और कोहली के खेलने पर संशय बना हुआ है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

रैना का मानना है कि कोहली और रोहित जैसे अनुभवी खिलाड़ियों मौजूदगी टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. उन्होंने कहा कि युवा कप्तान शुभमन गिल को इन दोनों दिग्गजों के अनुभव का बहुत फायदा मिलेगा. दोनों का वर्ल्ड कप काफी शानदार रिकॉर्ड रहा है.

विज्ञापन

रोहित-कोहली के अनुभव का गिल को मिलेगा फायदा

रैना का मानना है कि अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक फिट रहते हैं तो उनका अनुभव और मैच जिताने की क्षमता टीम इंडिया के फायदेमंद साबित हो सकता है. रैना ने कप्तान शुभमन गिल के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी को बेहद अहम बताया. उनका मानना है कि आईसीसी टूर्नामेंटों का अनुभव रखने वाले ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी युवा कप्तान के लिए बड़ी ताकत साबित होंगे.

जियोस्टार पर बातचीत में उन्होंने कहा, “बड़े टूर्नामेंट में अनुभव मायने रखता है. उनके आस-पास के युवा बल्लेबाज को उनकी सलाह से फायदा होगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही आईसीसी वर्ल्ड कप में शानदार रिकॉर्ड रखते हैं. उन्होंने भारत को कई बड़े मैच जिताए हैं और दबाव में प्रदर्शन करना अच्छी तरह जानते हैं. विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में गिल के लिए उनका साथ होना बहुत बड़ा फायदा होगा.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- WI vs SL 1st T20 Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें वेस्टइंडीज-श्रीलंका की टक्कर? जानें TV से लेकर मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स

वर्ल्ड कप में रोहित-कोहली का शानदार रिकॉर्ड

ICC वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. रोहित ने वर्ल्ड कप 2019 में बल्ले से धमाल मचाते हुए 9 मैचों में 648 रन बनाए थे, जिसमें पांच शानदार शतक और एक अर्धशतक शामिल था. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. इतना ही नहीं, रोहित वर्ल्ड कप के एक ही संस्करण में पांच शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बने थे.

वहीं, 2023 में भारत की मेजबानी में खेले गए वनडे वर्लड कप में विराट कोहली ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी थी. कोहली ने 11 पारियों में 765 रन बनाकर टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज का तमगा हासिल किया था. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया. इस दौरान कोहली ने एक विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया और सचिन तेंदुलकर के 673 रनों के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ