---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2026: इन टीमों के मुकाबले देखने में जेब होगी खाली! आसमान छू रहे टिकटों के दाम

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे, लेकिन हर मैच की टिकटों की कीमतें अलग-अलग होगी, क्योंकि फुटबॉल फैंस का क्रेज टीम के हिसाब से तय होता है, और इसी बेसिस पर टिकट प्राइस तय की जाती है.

---विज्ञापन---

Most Expensive Teams To Watch In Stadium: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैचों के टिकटों की एवरेज प्राइस अलग-अलग टीमों के लिए काफी अलग-अलग है. सबसे सस्ते (साउथ कोरिया) और सबसे महंगे (अमेरिका) टिकटों के बीच का फर्क कई वजहों से है, जैसे कि मेजबान देश का प्रीमियम प्राइस, बाजार के हिसाब से कीमत और मैच का वेन्यू. कई ऐसे फैक्टर्स हैं जो टिकटों की कीमत तय करते हैं.

मेजबान देश के मैचों की डिमांड

फीफा वर्ल्ड कप 2026 खेलने वाले सभी देशों में अमेरिका के टिकट सबसे महंगे हो सकते हैं, लेकिन वर्ल्ड कप के बाकी 2 मेजबान मुल्कों (मेक्सिको और कनाडा) में भी उनके मैचों के टिकटों की कीमतें काफी ज्यादा हैं. होस्ट सिटी में होटल के बढ़े हुए किराए को मिलाकर देखें तो इसका मतलब है कि अमेरिकी, मैक्सिकन और कैनेडियन फैंस को काफी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है. मेक्सिको के वर्ल्ड कप टिकटों की बात करें तो, टिकटों की बढ़ती कीमतें टीम के बड़े इंटरनेशनल फैनबेस और पूरे अमेरिकन रीजन में ‘एल ट्राई’ (El Tri) के जबरदस्त क्रेज को दिखाती हैं.

---विज्ञापन---

ज्यादा कीमत वाले कुछ ग्रुप मैचों में ये शामिल हैं:

गुरुवार 11 जून: मेक्सिको vs दक्षिण अफ्रीका ($3,253 से शुरू), एस्टाडियो एज्टेका (मेक्सिको सिटी)
शुक्रवार 12 जून: यूईएफए प्लेऑफ विनर ए vs कनाडा ($1,569 से शुरू), बीएमओ फील्ड (टोरंटो)
शुक्रवार 12 जून: अमेरिका vs पैराग्वे ($1,422 से शुरू), सोफी स्टेडियम (इंग्लवुड)
गुरुवार 18 जून: मेक्सिको vs दक्षिण कोरिया ($1,844 से शुरू), एस्टाडियो एक्रोन (ग्वाडलाजारा)
शुक्रवार 19 जून: अमेरिका vs ऑस्ट्रेलिया ($1,095 से शुरू), ल्यूमेन फील्ड (सिएटल)

यह भी पढ़ें- मेसी या रोनाल्डो, फीफा वर्ल्ड कप में किसका रहा है दबदबा? देखें रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

अर्जेंटीना को लेकर जबरदस्त क्रेज

फीफा ने वर्ल्ड कप 2026 के लिए डायनामिक प्राइसिंग लागू की है, जिसका मतलब है कि टिकट की कीमत मांग के आधार पर बदलती रहती है. इसलिए, जिन टीमों के फैनबेस बड़े हैं, वे जहां भी खेलेंगी, उनके टिकटों की कीमत काफी ज्यादा होगी. इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि मेजबान देशों को छोड़कर, अर्जेंटीना वर्ल्ड कप टिकटों की मांग में सबसे आगे है. मौजूदा वर्ल्ड कप चैंपियन को मैदान पर खेलते देखने में हमेशा बहुत दिलचस्पी रहती है, खासकर तब, जब इस टीम में लियोनेल मेसी जैसे सुपरस्टार हैं.

अमेरिका में हुए कोपा अमेरिका 2024 में लियोनेल मेसी और उनकी टीम को खेलते देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी. न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में अर्जेंटीना और कनाडा के बीच सेमी-फ़ाइनल मैच 80,000 से ज्यादा दर्शकों ने देखा. वहीं, मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में कोलंबिया पर 1-0 की जीत के बाद 65,000 से ज्यादा लोगों ने ‘ला एल्बिसेलेस्टे’ (अर्जेंटीना टीम) को एक और बड़ी ट्रॉफी उठाते हुए देखा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: 48 टीमों के बीच 39 दिन तक चलेगा फुटबॉल का महासंग्राम, जानें पूरा शेड्यूल, ग्रुप और फॉर्मेट की पूरी डिटेल्स

लियोनेल मेसी और रोड्रिगो डी पॉल जैसे बड़े खिलाड़ियों के मेजर लीग सॉकर में इंटर मियामी के लिए खेलने से इस इलाके में अर्जेंटीना के फैन बेस में और इजाफा हुआ है. साथ ही, हाल के सालों में उन्होंने नॉर्थ अमेरिका में कई फ्रेंडली मैच भी खेले हैं. इसलिए अमेरिका में मेसी की दीवनगी की खास वजह है.

---विज्ञापन---

अर्जेंटीना के जिन ग्रुप मैचों के टिकट महंगे हैं, उनमें शामिल हैं:
सोमवार, 22 जून: अर्जेंटीना vs ऑस्ट्रिया (शुरुआती कीमत $1,009), AT&T स्टेडियम (आर्लिंग्टन)

दूसरे महंगे टिकट वाले ग्रुप मैचों में शामिल हैं:
बुधवार, 24 जून: स्कॉटलैंड बनाम ब्राज़ील (शुरुआती कीमत $1,149), हार्ड रॉक स्टेडियम (मियामी)
शुक्रवार, 26 जून: नॉर्वे बनाम फ्रांस (शुरुआती कीमत $951), जिलेट स्टेडियम (फॉक्सबोरो)

---विज्ञापन---

नोट- टिकट की अवेलेबिलिटी के बारे में और जानकारी के लिए फीफआ की ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें. StubHub जैसी सेकेंडरी रीसेल साइट्स पर वर्ल्ड कप मैच के टिकट $162 और उससे ज्यादा कीमत पर अवेलेबल हैं.

First published on: Jun 11, 2026 05:22 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वो स्पोर्ट्स की खबरें लिखते हैं. हालांकि उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वो स्पोर्ट्स की खबरें लिखते हैं. हालांकि उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola