WI vs SL 1st T20 Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें वेस्टइंडीज-श्रीलंका की टक्कर? जानें TV से लेकर मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स

WI vs SL 1st T20 Live Streaming: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20I सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 12 जून को किग्सटन के सबिना पार्क में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे.

West Indies vs Sri Lanka 1st T20

West Indies vs Sri Lanka 1st T20

West Indies vs Sri Lanka 1st T20 Live Streaming: वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद अब वेस्टइंडीज और श्रीलंका तीन मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार हैं. टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 12 जून को सबिना पार्क में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 मुकाबला साल 2024 में दांबुला के मैदान पर खेला गया था, जहां श्रीलंका की टीम ने 163 रन चेज करके वेस्टइंडीज को 9 विकेट से धूल चटाई थी. इन दोनों टीमों के बीच हमेशा से कड़ी टक्कर देखने को मिली है. ऐसे में आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा WI vs SL 1st T20I मैच?

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच टी20I सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 12 जून को किग्सटन के सबिना पार्क में खेला जाएगा.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा WI vs SL 1st T20I मैच?

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला टी20I मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले यानी सुबह 5.30 बजे टॉस होगा.

कहां देखें WI vs SL 1st T20I लाइव?

भारत में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला टी20I मुकाबला टीवी पर कहीं भी प्रसारित नहीं किया जाएगा. हालांकि, भारतीय फैंस इस मुकाबले को OTT प्लटफॉर्म FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

WI vs SL 1st T20I: किसका पलड़ा है भारी?

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो श्रीलंका का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 18 टी20I मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें श्रीलंका ने 10 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 8 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, सबसे फिसड्डी टीम भी होगी मालामाल!

WI vs SL 1st T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती/अकील हुसैन, शमर जोसेफ.

विज्ञापन

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दासुन शनाका, वानिन्दु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका/नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ