रोहित-कोहली से लेकर शमी-पंत तक, विजय हजारे ट्रॉफी में इंटरनेशनल स्टार्स का पूरा रिपोर्ट कार्ड

Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 इस बार चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली भी अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. आइए जानते हैं राउंड 2 में भारत के स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा?

रोहित शर्मा विराट कोहली और मोहम्मद शमी

रोहित शर्मा विराट कोहली और मोहम्मद शमी

Vijay Hazare Trophy 2025-26: 26 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी का राउंड-2 खेला गया. दूसरे राउंड में भी भारत के कई स्टार खिलाड़ियों ने अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया. रोहित शर्मा ने मुंबई की ओर से उत्तराखंड के खिलाफ जयपुर में खेला, जबकि विराट कोहली ने दिल्ली की ओर से हिस्सा लेते हुए गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी की. दूसरे मैच में रोहित शर्मा ने बैटिंग से निराश किया, जबकि विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली.

विज्ञापन

रिंकू सिंह-देवदत्त और नायर का शतक

दूसरे राउंड में भारत के 3 स्टार खिलाड़ियों ने शतकीय पारी खेली. रिंकू सिंह ने 60 गेंदों में नाबाद 106 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं कर्णाटक की ओर से करुण नायर ने 13 गेंदों में 14 चौके की मदद से 130 रन बनाए, जबकि कर्णाटक के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने 137 गेंदों में 124 रन बनाए, उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के भी जड़े.

विज्ञापन

विराट छाए रोहित हुए फेल

विराट कोहली ने पहले मैच में भी आंध्र प्रदेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी. वहीं, उन्होंने दूसरे मैच में गुजरात के खिलाफ 77 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी की बदौलत वह लिस्ट A क्रिकेट में दुनिया में सबसे ज्यादा औसत के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वह 57.87 की औसत के साथ लिस्ट A में रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. इसके अलावा रोहित शर्मा ने निराश किया. उन्होंने सिक्किम के खिलाफ पहले मैच में शतकीय पारी खेली थी, जबकि दूसरे मैच में उत्तराखंड के खिलाफ वह गोल्डन डक पर आउट हुए.

विज्ञापन

भारतीय स्टार खिलाड़ियों का दूसरे राउंड में ऐसा रहा प्रदर्शन

खिलाड़ीटीमस्कोर/प्रदर्शनगेंदेंचौकेछक्केअतिरिक्त जानकारी
रोहित शर्मामुंबई0100–
विराट कोहलीदिल्ली7761131–
देवदत्त पडिक्कलकर्नाटक124137123–
करुण नायरकर्नाटक130130140–
रिंकू सिंहउत्तर प्रदेश106*60114नाबाद
ऋषभ पंतदिल्ली707982–
ध्रुव जुरेलउत्तर प्रदेश6757110–
सरफराज खानमुंबई554951–
नीतीश कुमार रेड्डीआंध्र55*4132नाबाद + 1 विकेट
साई सुदर्शनतमिलनाडु515350–
ऋतुराज गायकवाड़महाराष्ट्र38*1362नाबाद
शार्दुल ठाकुरमुंबई292121–
शाहबाज अहमदबंगाल2633202 विकेट
मोहम्मद शमीबंगाल––––1 विकेट
आकाश दीपबंगाल––––1 विकेट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ