Rohit Sharma Third Indian Captain To Score One Thousand Runs In All Format: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन वह पहली पारी नें सिर्फ 218 रन पर ऑलआउट हो गई थी। पहली पारी में कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए थे। जबकि अश्विन ने 4 और जडेजा ने 1 विकेट हासिल किया था।
इंग्लैंड के ऑलआउट होने के बाद पहले ही दिन भारत की बल्लेबाजी आ गई थी। कप्तान रोहित शर्मा और युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टीम को 104 रन की बेहतरीन शुरुआत दी, लेकिन शोएब बशीर की बॉल पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में यशस्वी स्टंप हो गए। हालांकि पहले दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान रोहित शर्मा 52 रन बनाकर नाबाद है। रोहित शर्मा ने धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। रोहित से पहले यह खास रिकॉर्ड सिर्फ विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ही कर पाए थे।
कप्तान रोहित शर्मा से कप्तानी पारी की उम्मीद
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने धर्मशाला टेस्ट की पिच पर कमाल की बल्लेबाजी की है। जिस पिच पर इंग्लैंड के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे। उसी पिच पर कप्तान रोहित शर्मा ने 6 चौके और 2 सिक्स लगाए हैं। वहीं रोहित शर्मा टेस्ट में बतौर कप्तान 1 हजार रन पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद वह भारत के तीसरे कप्तान बन गए हैं। जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान 1 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित शर्मा से पहले विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी यह कारनामा करने में सफल रहे हैं। वहीं दूसरे दिन फैंस को उम्मीद होगी कि कप्तान रोहित शर्मा यहां से अपना शतक पूरा करे और पहली पारी में भारत को बड़ी लीड दिलाए। रोहित शर्मा पहले दिन अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने जेम्स एंडरसन को संभाल कर खेला था। जबकि टॉम हार्टली और शोएब बशीर की गेंदों को सीमापार पहुंचाया था।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: शोएब बशीर ने दिखाईं यशस्वी जायसवाल को आंखें, फैंस का फूट पड़ा गुस्सा
शुभमन गिल से शतक की उम्मीद
रांची टेस्ट की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने मुश्किल स्थिति में आकर भारत को जीत दिलाई थी। हालांकि यहां भारतीय टीम ड्राइविंग सीट पर दिखाई दे रही है। फैंस शुभमन गिल से उम्मीद कर रहे हैं कि वह कप्तान रोहित शर्मा का साथ मिलकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाए। फैंस उनसे शतक लगाने की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक गिल ने 39 गेंदों पर 26 रन बना लिए हैं, लेकिन उनकी इस पारी की खास बात यह है कि उन्होंने अभी तक 2 चौके और 2 छक्के लगाए हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कुलदीप यादव ने फेंकी शेन वॉर्न वाली जादुई गेंद, फैंस बोले ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’
भारत के पास दूसरे दिन बड़ी लीड लेने का मौका
टीम इंडिया के पास इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बड़ी लीड लेने का सुनहरा मौका होगा। भारत अभी इंग्लैंड से 83 रन पीछे है। पर अच्छी बात यह है कि टीम इंडिया के हाथ में अभी 9 विकेट है। जबकि कप्तान रोहित शर्मा 52 और शुभमन गिल 26 रन से दूसरे दिन का खेल शुरू करेंगे। भारत अगर दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी लीड लेने में कामयाब होता है, तो ऐसे में वह इंग्लिश टीम पर मानसिक दबाव डालने में सफल रहेगा।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
43 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines