IND vs NZ: किसकी वजह से हाथ से निकल गई सीरीज, पुणे की हार का गुनहगार कौन? कप्तान रोहित ने दिया जवाब

न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 113 रन से हराया। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने भारत की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज को अपने नाम कर लिया है। कप्तान रोहित ने हार की बड़ी वजह का खुलासा किया है।

Untitled design (67)

Rohit Sharma

Rohit Sharma IND vs NZ: पुणे में टीम इंडिया शर्मसार हो गई। न्यूजीलैंड ने 69 साल का इतिहास पलटते हुए घर में घुसकर रोहित की पलटन को टेस्ट सीरीज में चारों खाने चित कर दिया। बल्लेबाजों ने नाक कटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, तो गेंदबाज भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। कप्तान रोहित ना तो कैप्टेंसी में कुछ कमाल दिखा सके और ना ही उनका बल्ला कीवी गेंदबाजों को रोक सका। सीरीज गंवाने के बाद कप्तान रोहित बुरी तरह से निराश नजर आए। हिटमैन ने कहा कि यह पूरी टीम की नाकामी है और इसके लिए किसी एक बैटर या बॉलर को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। गौतरलब है कि पहले टेस्ट में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से मात दी थी।

विज्ञापन

हार का जिम्मेदार कौन?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम रोहित शर्मा टीम के प्रदर्शन से नाखुश नजर आए। रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस हार से मैं काफी दुखी हूं, क्योंकि हमने टेस्ट मैच हारने के साथ-साथ सीरीज भी गंवा दी है। यह पूरी टीम की नाकामी है। भारतीय कप्तान ने दूसरे टेस्ट में मिली हार के लिए किसी एक खिलाड़ी को गुनहगार बताने से साफतौर पर इनकार कर दिया। रोहित ने कहा कि हम एक टीम के तौर पर फेल हुए हैं। किसी एक बल्लेबाज या फिर गेंदबाज को दोषी ठहराना गलत होगा। हालांकि, रोहित ने माना कि पहली पारी में बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन टीम की हार की सबसे बड़ी वजह रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन पुणे की दूसरी पारी में जारी रहा। 359 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम सिर्फ 245 रन बनाकर ढेर हो गई। कप्तान रोहित शर्मा दूसरी पारी में भी बुरी तरह से फेल रहे और महज 8 रन बनाकर चलते बने। यशस्वी जायसवाल ने बल्ले से रंग जमाया और 77 रन की दमदार पारी खेली। शुभमन गिल ने आगाज तो अच्छा किया, पर वह 23 रन बनाने के बाद मिचेल सैंटनर की फिरकी में उलझकर रह गए। विराट कोहली से टीम इंडिया और फैन्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कोहली एक बार फिर हर किसी का दिल तोड़ गए। विराट 17 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत अपना खाता तक नहीं खोल सके। वहीं, सरफराज खान ने 9 और वॉशिंगटन सुंदर ने 21 रन बनाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ