IND vs AUS: सिडनी में पलट जाएगा भारतीय क्रिकेट का इतिहास, रोहित शर्मा बनेंगे बदनसीब कप्तान!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाना है। रोहित शर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है और बुमराह टीम की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

Rohit Sharma Captaincy: सिडनी टेस्ट से पहले रोहित शर्मा को लेकर सामने आ रही खबर ने इंडियन क्रिकेट फैन्स को हिलाकर रख दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट में रोहित भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे। रोहित ने यह फैसला खुद लिया है। उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं। हिटमैन के लिए यह सीरीज किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है। बल्ले से रन नहीं निकल रहे और रोहित की कप्तानी भी सवालों के घेरे में है। रोहित पूरी तरह से बेबस और लाचार नजर आ रहे हैं। सिडनी में अगर रोहित अंतिम ग्यारह में नहीं दिखे, तो भारतीय क्रिकेट का इतिहास पलट जाएगा।

विज्ञापन

रोहित बनेंगे बदनसीब कप्तान!

दरअसल, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में आजतक ऐसा कभी नहीं हुआ है कि टीम के कप्तान को बीच सीरीज में प्लेइंग 11 से ड्रॉप करने का फैसला लिया गया हो। अब अगर सिडनी टेस्ट में रोहित के साथ ऐसा होता है, तो वह पहले बदनसीब भारतीय कप्तान बनेंगे। खबरें ऐसी भी सामने आई हैं कि रोहित के टेस्ट करियर का अंत मेलबर्न में ही हो चुका है और उन्हें फेयरवेल टेस्ट खेलने का मौका भी शायद ना मिले। कंगारू सरजमीं पर रोहित अब तक पांच पारियों में बल्ला थामकर मैदान पर उतरे हैं और इस दौरान उन्होंने महज 6 की औसत से सिर्फ 31 रन बनाए हैं। रोहित का कॉन्फिडेंस मानो कहीं खो सा गया है और उनकी बेबसी शॉट्स में भी दिखाई दी है। अपनी अटैकिंग अप्रोच के लिए मशहूर रोहित मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में 40 गेंदें खेल गए थे और उन्होंने रन कुल 9 रन बनाए थे।

विज्ञापन

बुमराह संभालेंगे कमान

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान सिडनी में जसप्रीत बुमराह संभालते हुए नजर आएंगे। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी कप्तानी की थी। पर्थ में खेले गए इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 295 रन से बाजी मारी थी। बुमराह की कैप्टेंसी की जमकर तारीफ हुई थी। बुमराह की अगुवाई में मिली जीत से रोहित शर्मा पर बतौर कप्तान और अधिक दबाव बना, जो मैदान पर साफतौर पर नजर भी आया। बुमराह का प्रदर्शन गेंद से बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में कमाल का रहा है। बुमराह चार टेस्ट मैचों में अब तक 30 विकेट निकाल चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ