Rohit Sharma के बेटे का नाम हुआ रिवील, सुनकर Virat Kohli के 'अकाय' की आएगी याद

Rohit Sharma Son Name Revealed: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा और पत्नी रितिका के बेटे का नाम अब रिवील हो चुका है।

Rohit Sharma Son Name Revealed

Rohit Sharma Son Name Revealed

Rohit Sharma Son Name Revealed: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में अब दूसरे मैच में रोहित शर्मा एक बार फिर टीम में वापसी करेंगे। पिछले दिनों उनके और पत्नी रितीका के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी थी। रोहित शर्मा की वाइफ रितीका ने बेटे को जन्म दिया था, जिसकी वजह से रोहित पर्थ टेस्ट मैच नहीं खेले थे। अब रोहित के बेटे का नाम भी रिवील हो गया है। विरल भयानी के पोस्ट की मानें तो रोहित और रितीका ने अपने बेटे का नाम अहान रखा है, जो विराट कोहली के बेटे अकाय से काफी मिलता-जुलता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

रोहित की वाइफ रितीका ने किया शेयर

रोहित शर्मा जहां ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं वहीं उनकी वाइफ रितीका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए बेटे का नाम रिवील किया है। रितीका ने क्रिसमस की थीम को लेकर अपनी एक फैमिली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रोहित शर्मा को रो, रितीका को रित्स, बेटी का नाम सैमी और बेटे का नाम अहान दिखाया गया। इसी के साथ ही रितिका ने क्रिसमस का हैशटैग भी लिखा है। आपको बता दें भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे के कप्तान की वाइफ रितीका ने बेटे को 15 नवंबर को जन्म दिया था। इसके बाद रोहित का परिवार अब पूरा हो गया है।

विज्ञापन

पर्थ टेस्ट नहीं खेले थे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान ही ऐलान कर दिया था कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। हालांकि उस वक्त रोहित ने बताया था कि वो ऐसा निजी कारणों की वजह से कर रहे हैं। हाल ही में रोहित के फिर से पिता बनने की खबर ने उनके फैंस को काफी खुश कर दिया। अब रोहित ऑस्ट्रेलिया में 6 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेलने के लिए एकदम तैयार हैं। उनकी गैर-मौजूदगी में पहले मैच में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करते हुए नजर आए थे। दोनों प्लेयर्स ने शानदार परफॉर्मेंस दी और टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ