Rohit Sharma Reaction: बीसीसीआई ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए धर्मशाला टेस्ट मैच के बाद बड़ा ऐलान कर दिया है। भारत की जीत के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टेस्ट मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए इंसेंटिव स्कीम का ऐलान कर दिया है। इस स्कीम के तहत जो खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेला करते हैं, उन पर करोड़ों की बारिश होने वाली है। बीसीसीआई का यह तोहफा कल से ही काफी सुर्खियों में है। अब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने बीसीसीआई के इंसेंटिव स्कीम को लेकर ट्वीट किया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इन 3 युवा खिलाड़ियों ने पक्की कर ली टीम में जगह! T20 WC में भी मिल सकता है मौका
रोहित शर्मा ने इंसेंटिव स्कीम पर क्या कहा
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई सचिव जय शाह को और बीसीसीआई को ट्विटर पर टैग करते हुए यह रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट अंतिम प्रारूप था और रहेगा। यह देखकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता दी गई है, यह अच्छी बात है।
ये भी पढ़ें:- अब राहुल द्रविड़ ने भी डोमेस्टिक क्रिकेट के शेड्यूल को बता दिया गलत, BCCI से कह दी बड़ी बात
बता दें कि टी20 और आईपीएल ने फैंस को अधिक रोमांच की आदत डाल दी है। फैंस को ऐसे मुकाबले देखना पसंद है, जिसमें खूब रन बने। जिन मैचों में छक्के-चौकों की बरसात होती हो। आईपीएल की शुरुआत होने के बाद फैंस में यह मांग खूब बढ़ने लगी है। इसी कारण से आईपीएल की तर्ज पर दुनियाभर में दर्जनों लीग खेले जाने लगे हैं। इतना कुछ के बावजूद बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने का फैसला किया है, रोहित शर्मा ने इसकी तारीफ की है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने बैजबॉल पर पहली बार दिया बयान! बेन स्टोक्स को दे डाली नसीहत
खिलाड़ी कमा सकेंगे 4 गुना पैसे
बता दें कि बीसीसीआई के इस तोहफे से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी एक मैच खेलकर 4 गुना तक पैसे कमा सकते हैं। बीसीसीआई के इस तोहफे से उन खिलाड़ियों को भी सबक मिली होगी, जो किसी ना किसी बहाने से डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेला करते हैं, इसके कारण से उन्हें भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। अब ऐसे खिलाड़ी भी भारतीय टीम में खेलने के लिए खूब डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते दिखेंगे, ताकि किसी तरह भारतीय टीम में सेलेक्शन हो जाए और बीसीसीआई के इंसेंटिव स्कीम का लाभ ले सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल खेलने के लिए खुद को आराम देना चाहते हैं, इस कारण से वह टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं। बीसीसीआई की इस स्कीम ने ऐसे खिलाड़ियों को झटका दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘गार्डन में घूमने वाले बंदे…,’ इंग्लैंड को हराने के बाद रोहित शर्मा ने शेयर की खास तस्वीर
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines