India vs Australia Test Series: एडिलेड टेस्ट में रोहित शर्मा की टीम इंडिया में वापसी हुई। हालांकि टीम में आते ही कप्तान रोहित एक बार फिर से फ्लॉप हो गए। लंबे समय से रोहित के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है। वहीं एडिलेड टेस्ट के बाद रोहित की बल्लेबाजी से लेकर कप्तानी तक पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स रोहित को कप्तानी छोड़ने तक की बात कह रहे हैं। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रोहित के फ्लॉप होने की वजह बताई है।
क्यों फ्लॉप हो रहे रोहित शर्मा?
एडिलेड टेस्ट में रोहित शर्मा को ओपनिंग में नहीं बल्कि नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। इस नंबर पर भी रोहित शर्मा फ्लॉप साबित हुए। अब रोहित शर्मा को लेकर हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए कहा कि, “जब इतना बड़ा खिलाड़ी रन नहीं बनाता है, तो यह चिंता का विषय बन जाता है। हम जानते हैं कि रोहित में बहुत क्षमता है और उन्होंने भारत के लिए बहुत रन बनाए हैं। हालांकि, उन्होंने इस मैच और पिछली सीरीज में भी रन नहीं बनाए। जब रन नहीं बनते हैं, तो बल्लेबाज पर दबाव आता है।”
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: विराट के फ्लॉप रहने पर भी गावस्कर ने क्यों की तारीफ, सामने आई बड़ी वजह
आगे भज्जी ने कहा कि, “हम नहीं चाहेंगे कि भारतीय कप्तान पर खुद रन बनाने का दबाव हो, क्योंकि इससे उनकी कप्तानी भी प्रभावित हो सकती है। हमें उम्मीद है कि वह फॉर्म में वापस आएंगे। ब्रिसबेन जैसे अन्य स्थानों की परिस्थितियां उनके लिए अधिक अनुकूल हो सकती हैं। उन्हें इस मैच को पीछे छोड़कर यह सोचने की जरूरत है कि आगे क्या बेहतर किया जा सकता है और टीम कैसे बेहतर खेल सकती है क्योंकि टीम उनके फॉर्म से ज्यादा महत्वपूर्ण है।”
एडिलेड टेस्ट में रोहित का प्रदर्शन
एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा के बल्ले से महज 3 रन निकले थे। इसके बाद दूसरी पारी में रोहित जल्दी पवेलियन लौट गए थे, दूसरी पारी में रोहित ने महज 6 रन बनाए थे। जिसके बाद रोहित को कड़ी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। अब तीसरे टेस्ट मैच में रोहित कमबैक करना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: न कोहली, न पंत…ऑस्ट्रेलिया में छाया ये युवा भारतीय; सचिन-सहवाग का तोड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
40 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines