IND vs AUS: विराट के फ्लॉप रहने पर भी गावस्कर ने क्यों की तारीफ, सामने आई बड़ी वजह

India vs Australia Test Series: एडिलेड टेस्ट में फ्लॉप रहने के बाद विराट कोहली ने मैच के बाद ऐसा काम किया, जिसको देखकर पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर भी खुद को कोहली की तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

sunil gavaskar

sunil gavaskar

India vs Australia Test Series: एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट मैच में विराट कोहली फ्लॉप साबित हुए। पर्थ टेस्ट में शानदार शतक जड़ने वाले विराट कोहली दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर कोहली को कुछ यूजर्स ट्रोल कर रहे थे, तो वहीं पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने कोहली की जमकर तारीफ की। मैच के बाद ही कोहली ने कुछ ऐसा काम किया, जिसको देखकर गावस्कर खुद को विराट की तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

गावस्कर ने क्यों की विराट की तारीफ?

एडिलेड टेस्ट तीसरे दिन ही खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस डे-नाइट मैच में भारत को आसानी से हरा दिया। टीम इंडिया को एडिलेड टेस्ट में 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। वहीं इस मैच के बाद देखा गया कि विराट कोहली तुरंत नेट्स पर प्रैक्टिस करने चले गए। ये वाकया देखकर सुनील गावस्कर का दिल गदगद हो गया। जिसको लेकर गावस्कर ने कहा कि, “आज मैच के तुरंत बाद नेट पर जाकर कोहली ने अपना समर्पण दिखाया। दूसरे खिलाड़ियों की तरफ से भी मैं ये देखना चाहता हूं। इस मैच में वे रन नहीं बना पाए, इसलिए नेट्स पर प्रैक्टिस करने चले गए।”

दोनों पारियों में फ्लॉप रहे कोहली

पर्थ टेस्ट में शानदार शतक लगाने वाले विराट कोहली से एडिलेड टेस्ट में भी फैंस और टीम को वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन इस मैच की दोनों पारियों में कोहली का बल्ला खामोश रहा। कोहली ने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 11 रन बनाए थे। अब तीसरे टेस्ट मैच में कोहली फिर से शानदार वापसी करना चाहेंगे। तीसरे टेस्ट मैच में 14 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जाएगा।

कोहली से होगी बेहतरीन पारी की उम्मीद

तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली से टीम को एक बेहतरीन पारी की उम्मीद होगी। कोहली टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर की जान माना जाता है, अब एडिलेड की गलतियों को भुलाकर विराट भी अच्छा प्रदर्शन करते टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ