Rohit Sharma: IPL 2024 के बाद भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 के लिए रवाना होगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 जून से होगी और भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। भारतीय टीम ने पहली और आखिरी बार 2007 में टी20 विश्व कप जीता था। इसके अलावा टीम इंडिया ने 2013 से ICC की कोई ट्रॉफी जीती थी। ऐसे में रोहित शर्मा के पास 11 साल का सूखा खत्म करना जिम्मा है। टूर्नामेंट से पहले रोहित शर्मा ने विश्व कप की योजनाओं के बारे में बातचीत की।
दबाव को पॉजिटिव तरीके से लिया है
दुबई आई 103.8 यूट्यूब पर बातचीत में रोहित शर्मा ने कहा, “दबाव मेरे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैंने दबाव को पॉजिटिव तरीके से लिया है। मेरा मानना है कि जब तक आप दबाव में नहीं आते तब तक आपकी असलियत सामने नहीं आती है। कभी-कभी आप ऐसा करते हैं। मुझे इस बात का एहसास नहीं है कि आपमें किस तरह की ताकत है, इसलिए जब आप दबाव में होते हैं तो आप कोशिश करते हैं और अपनी ताकत को सामने लाते हैं।”
क्रिकेट ने मुझे मजबूत बनाया
रोहित शर्मा ने कहा, “क्रिकेट ने वास्तव में मुझे मानसिक रूप से बहुत मजबूत बनाया है। इस खेल के लिए आपको मानसिक रूप से बहुत मजबूत होने की जरूरत है क्योंकि आपको अपने करियर में बहुत सारी चीजों से निपटना होता है।” उन्होंने कहा, “जब मैंने भारत के कप्तान के रूप में पदभार संभाला, तो मैं बस यही चाहता था कि हर कोई एक दिशा में आगे बढ़े। यह व्यक्तिगत आंकड़ों और लक्ष्यों के बारे में नहीं है। यह इस बारे में है कि हम सभी 11 क्या कर सकते हैं और ट्रॉफी जीत सकते हैं।”
मुझे अभी कुछ और साल खेलना है
भारतीय कप्तान ने कहा, “अपने देश की कप्तानी करना आपके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इस मुकाम तक पहुंचेगा कि मैं एक दिन कप्तानी करूंगा। हां, लोग कहते हैं कि अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं।” रोहित शर्मा ने सितंबर 2007 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने कहा, अब तक का सफर शानदार रहा है। मुझे इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 साल हो गए हैं। मुझे अभी भी कुछ और साल खेलने और विश्व क्रिकेट में प्रभाव छोड़ने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 के लिए भारत के 5 हथियार तैयार, विरोधी टीम की बढ़ा सकते हैं मुसीबत
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: महामुकाबले से पहले मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, बेंगलुरु फैंस की बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines