Rohit Sharma Star Sports: IPL 2024 में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम 17वें सीजन में 4 मुकबले ही जीत सकी। 10 में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पूरे सीजन चर्चा का विषय बने रहे। उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। अब रोहित ने उनकी वायरल वीडियो के लिए स्टार स्पोर्ट्स पर भड़ास निकाली है। रोहित ने सोशल मीडिया के जरिए स्टार स्पोर्ट्स को आड़े हाथों लिया।
जिंदगी में दखलंदाजी हो गई
रोहित ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘क्रिकेटर्स की जिंदगी इतनी दखलंदाजी वाली हो गई है कि कैमरे अब हमारे हर कदम और बातचीत को रिकॉर्ड कर रहे हैं जब हम अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ ट्रेनिंग के दौरान या मैच के दिनों में एकांत में कर रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स से मेरी बातचीत को रिकॉर्ड न करने के लिए कहने के बावजूद, इसे ऑन एयर किया गया, जो गोपनीयता का उल्लंघन है। एक्सक्लूसिव कंटेंट प्राप्त करने और केवल व्यू और इंगेजमेंट पर फोकस करने की आवश्यकता एक दिन फैंस, क्रिकेटरों और क्रिकेट के बीच के विश्वास को तोड़ देगी।’
रोहित ने किया था अनुरोध
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच से पहले भी मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था। रोहित मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर पड़ी कि उनकी बातचीत रिकॉर्ड हो रही है। इस पर रोहित ने खास रिक्वेस्ट की थी। रोहित ने हाथ जोड़कर अनुरोध किया और कहा था, “भाई, ऑडियो बंद करो हां। कसम से एक ऑडियो ने मेरा वाट लगा दिया है।”
ये भी पढ़ें: RCB Vs CSK: चेन्नई की हार का असली विलेन कौन? इन फैक्टर्स ने तोड़ा छठी ट्रॉफी का सपना
ये भी पढ़ें: आसान नहीं थी बेंगलुरु की वापसी, इन 6 सूरमाओं ने जान लगा दी, तब प्लेऑफ में पहुंची RCB
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
14 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines