हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: रोहित शर्मा को लेकर आई टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, बेंगलुरु पहुंचे हिटमैन

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी आई है. रोहित शर्मा वनडे सीरीज से पहले बेंगलुरु पहुंच गए हैं. हिटमैन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए टेस्ट मैच के बाद अब 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी. दोनों देश 12 जून से वनडे सीरीज के लिए मैदान पर उतरेंगे. इससे पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. अफगानिस्तान सीरीज में उनकी उपलब्धता को लेकर कई अपडेट आए थे. लेकिन अब 8 जून को आए अपडेट से फैंस को बड़ी राहत मिली है. हिटमैन एक्शन में जल्द नजर आ सकते हैं.

रोहित शर्मा को लेकर आई अच्छी खबर

रोहित शर्मा को लेकर अच्छी खबर सामने आई है. वह जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं. पहले खबरें आई थीं कि रोहित अफगानिस्तान सीरीज को मिस कर सकते हैं. लेकिन अब रोहित शर्मा अफगानिस्तान सीरीज से पहले बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में पहुंच गए हैं. ऐसे में टीम इंडिया के लिए वह वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आ सकते हैं. इससे पहलो विराट कोहली को भी अफगानिस्तान के खिलाफ स्क्वाड में शामिल किया गया था. लेकिन वह चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया है.

12 जून से आगाज

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला मुकाबला 12 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. 17 जून को दूसरा मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है. वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा.

विज्ञापन

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे.

ये भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान टेस्ट में बने 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास

विज्ञापन

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान का वनडे स्क्वॉड

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: शुभमन गिल के एक फैसले से अफगानिस्तान का तीसरे दिन बोरिया बिस्तर हुआ पैक! इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारत का नाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola