'गलत फॉर्मेट से संन्यास ले लिया भाई', बांग्लादेश के खिलाफ फ्लॉप होने पर रोहित शर्मा हुए ट्रोल

Rohit Sharma: रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले की दोनों ही पारियों में फ्लॉप हो गए। वे डबल डिजिट का आंकड़ा भी नहीं छू पाए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया।

Rohit Sharma (2)

Rohit Sharma trolled on social media: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले मैच में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चल सका। वे बड़ी पारी नहीं खेल सके। पहली पारी में भी हिटमैन ने निराश किया था, जबकि दूसरी पारी में भी वह सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि रोहित के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। एक यूजर्स ने तो रोहित को गलत फॉर्मेट से संन्यास लेने की बात कह डाली। रोहित ने टी-20 विश्व कप के बाद से टी-20 फॉर्मेट खेलने का ऐलान किया था। इसके बाद से वह टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भारत की ओर से हिस्सा लेते हैं। हालांकि रोहित के इस फैसले पर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

रोहित शर्मा का खराब प्रदर्शन

पहली पारी में भी रोहित शर्मा ने 19 गेंदों में 6 रनों की पारी खेली। उन्हें हसन महमूद ने अपना शिकार बनाया। हालांकि पहली पारी में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम को रोहित से दूसरी पारी में बड़ी उम्मीद थी। लेकिन हिटमैन 2.3 ओवर में 15 रनों के स्कोर पर ही टीम का साथ छोड़ कर आउट हो गए। दूसरी पारी में तस्कीन अहमद ने आउट किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने रोहित की क्लास लगा दी। उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया। कोई उन्हें गलत फॉर्मेट से संन्यास लेने की बात कर रहा है तो कोई उन्हें युवा खिलाड़ियों को मौके देने की बात कर रहा है। हालांकि कुछ यूजर्स रोहित के आउट होने पर दुख जाहिर करते हुए भी नजर आए।

विज्ञापन

रोहित शर्मा दोनों ही पारी में खराब प्रदर्शन कर पवेलियन लौट गए। हालांकि रोहित के बाद भारतीय टीम को दो बड़े झटके यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के रूप में लगे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 308 रनों की बढ़त हासिल की है। इसके अलावा भारतीय टीम 80/3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही है। गिल और पंत क्रीज पर जमे हुए हैं।

यहां देखें रिएक्शन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ