Rohit Sharma and Virat Kohli: टीम इंडिया ने हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से टेस्ट सीरीज को जीता है। इस सीरीज में विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों के चलते नहीं खेले थे। ऐसा पहली बार हुआ कि विराट कोहली किसी टेस्ट सीरीज से बाहर रहे हो। धर्मशाला टेस्ट मैच जीतने के बाद रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि कैसे इस सीरीज ने उनको एक अलग कप्तान बनाया है और इस सीरीज से उन्होंने सीखा है कि कैसे खिलाड़ियों का सही से उपयोग किया जाता है। वहीं अब पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि कैसे रोहित शर्मा की कप्तानी विराट कोहली से अलग है।
विराट कोहली से कितने अलग रोहित?
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बताया कि रोहित शर्मा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली से अलग है। टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की सेवाएं नहीं मिली लेकिन रोहित शर्मा ने काफी अच्छे से खिलाड़ियों का सीरीज में उपयोग किया। भले ही टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी विश्व कप 2023 हार गई हो लेकिन रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 5 सीरीज जीती है।
आगे उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा कभी-कभी बहुत शांत खिलाड़ी लगते हैं लेकिन उनकी बल्लेबाजी में बहुत कौशल और प्रतिभा है। कभी-कभी आपकों चीजें सही नहीं मिलती है। लेकिन रोहित ने खुद बताया है कि इस सीरीज में उन्होंने काफी कुछ सीखा है। जिस प्रकार से रोहित ने अश्विन से नई गेंद से गेंदबाजी करवाई वो काफी अच्छा था। मुझे लगता है रोहित शर्मा की कप्तानी विराट कोहली से कम नहीं है जहां विराट आक्रमक रवैया अपनाते थे तो वहीं रोहित शांत रहकर पूरा काम कर जाते हैं।
सीरीज में रोहित ने ठोके 2 शतक
सीरीज की शुरुआत में रोहित शर्मा बल्लेबाजी में थोड़ा संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे। लेकिन बाद में रोहित ने अच्छी बल्लेबाजी की और इस सीरीज में दो शानदार शतक भी लगाए। इस सीरीज में इंग्लैंड ने पहला मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन बाद में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और सीरीज के बाकी बचे चारों मैच जीतकर सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया। सीरीज में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट की हेकड़ी निकाली।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: Virat Kohli कब करेंगे मैदान पर वापसी? टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए जरुरी आईपीएल
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ओपनिंग मैच में क्या हो सकती है RCB की Playing 11, डाल लें एक नजर
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा होंगे कप्तान, कौन होंगे भारत के अंतिम-15? देखें वर्ल्ड कप का संभावित स्क्वाड
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
28 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
38 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
39 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
54 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines