MI vs CSK: रोहित शर्मा के निशाने पर शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड, वानखेड़े बनेगा यादगार?

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के पास शिखर धवन के रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज बनने से केवल कुछ कदम ही दूर हैं।

IPL 2025 (91)

Rohit Sharma: 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। मुंबई और चेन्नई ने अब तक खेले गए मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। मुंबई ने अब तक खेले गए 7 मैच में 3 जीत और 4 हार दर्ज की है, जबकि सीएसके का हाल और भी बुरा है। सीएसके ने अब तक खेले गए 7 मैच में केवल 2 जीत हासिल की है, जबकि उसे 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई-सीएसके मैच में सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर रहेंगी वह बड़ा कारनामा अपने नाम करने वाले हैं। रोहित के निशाने पर शिखर धवन का रिकॉर्ड होगा।

विज्ञापन

रोहित शर्मा के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के पास आज चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है। अगर वह इस मैच में 60 रन बना लेते हैं, तो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन

फिलहाल इस सूची में शिखर धवन दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 6769 रन दर्ज हैं। वहीं रोहित शर्मा अब तक 6710 रन बना चुके हैं। यानी रोहित को धवन को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 60 रनों की जरूरत है।

चेन्नई के खिलाफ बड़ी पारी खेलकर ना सिर्फ रोहित अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे, बल्कि इस अहम मुकाम को भी हासिल करने की पूरी कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

सीएसके के खिलाफ 1 हजार रन पूरा करने वाले बन सकते हैं तीसरे बल्लेबाज

इसके अलावा रोहित शर्मा के पास सीएसके के खिलाफ 1 हजार रन पूरा करने का मौका होगा। अगर रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ आगामी मैच में 106 रन बना लेते हैं, तो वे इस फ्रेंचाइज़ी के खिलाफ आईपीएल में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

इससे पहले  विराट कोहली और शिखर धवन  चेन्नई के खिलाफ 1000+ रन बना चुके हैं। विराट कोहली ने अब तक CSK के खिलाफ 34 मैचों में 37.37 के औसत से 1084 रन बनाए हैं। शिखर धवन ने 29 मुकाबलों में 44.04 की औसत से 1057 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने अब तक 35 मैचों में 28.90 के औसत से 896 रन बनाए हैं। यानी अगर रोहित इस मैच में बड़ी पारी खेलते हैं, तो वे भी इस खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ