रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में रच सकते हैं इतिहास, शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड?

Rohit Sharma: रोहित शर्मा आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में शाहिद अफरीदी का बरसों पुराना रिकॉर्ड को तोड़कर अपने नाम कर सकते हैं। वह इतिहास रचने से कुछ कदम दूर हैं।

Rohit Sharma

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। सभी टीमें इस प्रतियोगिता के लिए पसीने बहा रही हैं। भारतीय टीम भी रोहित शर्मा की अगुवाई में भाग लेने के लिए तैयार है। भारतीय टीम को अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। मेन इन ब्लू अपने सभी मैच दुबई में खेलने वाली है। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में विश्व रिकॉर्ड बना सकते हैं। वह पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ने से कुछ कदम दूर हैं।

विज्ञापन

रोहित शर्मा रचेंगे महाकीर्तिमान

वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा के पास अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। अफरीदी ने अपने 398 वनडे मैचों में 391 छक्के जड़े हैं। वहीं, हिटमैन 265 वनडे मैचों में 331 छक्के लगा चुके हैं। अगर हिटमैन चैंपियंस ट्रॉफी में 21 छक्के जड़ने में कामयाब हो जाते हैं तो वह अफरीदी के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर सकते हैं। वनडे में छक्के लगाने के मामले में रोहित नंबर 1 बन सकते हैं।

विज्ञापन

क्या 12 साल का सूखा होगा खत्म?

आखिरी बार भारतीय टीम ने एमएस धोनी की अगुवाई में साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इसके बाद भारतीय टीम 12 साल से इस टूर्नामेंट को अपने नाम नहीं कर सकी है। आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 7 साल पहले यानी साल 2017 में खेली गई थी। तब विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम को फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब भारत की कमान रोहित शर्मा के पास है। ऐसे में हिटमैन से उम्मीद जताई जा रही है कि वह भारतीय टीम को मेगा इवेंट में कामयाबी दिलाएंगे। रोहित ने पिछले साल ही टी-20 विश्व कप 2024 में भारत को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ