IND vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

Rohit Sharma: 20 फरवरी को भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा एक मामले में सबसे उम्रदराज भारतीय बन गए हैं।

Team india (24)

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम 20 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत कर चुकी है। भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलने के लिए उतर चुकी है। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही रोहित शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

रोहित शर्मा बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह भारत की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रॉबिन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2000 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में 37 साल और 31 दिन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि अब रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में रॉबिन को पीछे छोड़ चुके हैं। रोहित, बांग्लादेश के खिलाफ 37 साल 269 दिन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय

क्रिकेटर का नाम उम्र साल
रोहित शर्मा 37y 296 दिन 2025*
रॉबिन सिंह 37y 31 दिन 2000
राहुल द्रविड़ 36y 262 दिन 2009
सचिन तेंदुलकर 36y 157 दिन 2009
विराट कोहली 36y 107 दिन 2025*
रवींद्र जडेजा 36y 76 दिन 2025*

रोहित शर्मा ने इस मैच पूरे किए 11 हजार रन

इसके साथ ही रोहित ने इस मैच में 13 रन बनाते ही अपने वनडे करियर के 11 हजार रन पूरे कर लिए। रोहित शानदार फॉर्म में है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भी खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और दूसरे मैच में शतकीय पारी खेली थी।

इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा सबसे कम पारियों में 11 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ये कारनामा 261 पारियों में किया, जबकि विराट कोहली ने 222 पारियों में ही अपने 11 हजार वनडे रन पूरे किए थे।

विज्ञापन

सबसे कम पारियों में 11 हजार वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी

222 विराट कोहली
261 रोहित शर्मा
276 सचिन तेंदुलकर
286 रिकी पोंटिंग
288 सौरव गांगुली

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान) , शुबमन गिल , विराट कोहली , श्रेयस अय्यर , केएल राहुल (विकेटकीपर) , हार्दिक पांड्या , अक्षर पटेल , रवींद्र जड़ेजा , हर्षित राणा , मोहम्मद शमी , कुलदीप यादव।

विज्ञापन

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

तंजीद हसन , सौम्या सरकार , नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान) , तौहीद हृदयोय , मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर) , मेहदी हसन मिराज , जेकर अली , रिशाद हुसैन , तंजीम हसन साकिब , तस्कीन अहमद , मुस्तफिजुर रहमान।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ