GT vs MI: 1 चौका जड़ते ही रोहित शर्मा ने बनाया महारिकॉर्ड, अहमदाबाद के मैदान पर हुआ बड़ा करिश्मा

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के नाम आईपीएल 2025 में बड़ा कारनामा दर्ज हुआ। वह सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

Ipl 2025 (43)

Rohit Sharma: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा ने बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया है। इस मैच से पहले रोहित ने अपने आईपीएल करियर में 599 चौके जड़े थे। वहीं गुजरात के खिलाफ 1 चौका जड़ते ही उनका शुमार उन खिलाड़ियों में शामिल हो गया, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में 600 या उससे अधिक चौके जड़े हैं। रोहित आईपीएल में 600 या उससे अधिक चौके जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

सिराज के ओवर में बनाया रिकॉर्ड

रोहित शर्मा मुंबई के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे थे। उधर गुजरात की ओवर से मोहम्मद सिराज पहला ओवर करने आए। दूसरी ही गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जड़ते हुए अपने आईपीएल करियर के 600 चौके पूरे कर लिए। फिर तीसरी ही गेंद पर रोहित ने एक और चौका जड़ दिया। हालांकि चौथी गेंद पर सिराज की जीत हुई, क्योंकि तेज गेंदबाज ने हिटमैन को क्लीन बोल्ड कर दिया और उन्हें पवेलियन लौटा दिया। हिटमैन 8 रनों की पारी खेलकर आउट हुए और मुंबई को बीच मझदार में छोड़ दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या धोनी का नंबर नौ पर बैटिंग करना RCB के खिलाफ टीम की हार की वजह बना?

विज्ञापन

विज्ञापन

सीएसके के खिलाफ खेले गए पहले मैच में रोहित शर्मा ने भी टीम के लिए खराब प्रदर्शन किया था। वह सीएसके के खिलाफ अपना खाता तक नहीं खोल सके थे। रोहित मुंबई के लिए लगातार 2 मैच में फ्लॉप हो गए हैं। मुंबई के लिए ये चिंता का विषय है।

धवन टॉप पर

आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके मारने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है। उन्होंने 222 मैचों में 768 चौके अपने नाम किए हैं। वहीं दूसरा स्थान पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 711 चौके जड़े हैं। तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर 663 चौके के साथ बने हुए हैं। वहीं अब रोहित शर्मा 601 चौके के साथ चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ