अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से बेहद दुखी रोहित शर्मा, इन भारतीय क्रिकेटर्स ने भी किया रिएक्ट

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर रोहित शर्मा समेत कई भारतीय क्रिकेटर्स ने दुख जताया है।

Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। 242 लोगों को लेकर निकला एअर इंडिया का प्लैन टेक ऑफ करने के तुरंत बाद बुरी तरह से क्रैश हो गया। विमान के परखच्चे उड़ गए और हवा में आग की लपटों को देखा गया। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही प्लेन क्रैश हो गया। विमान जिस जगह क्रैश हुआ वहां तबाही सी मच गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरा देश शोक में है। भारतीय वनडे टीम की कप्तान रोहित शर्मा समेत कई क्रिकेटर्स ने भी इस दिल दहला देने वाले हादसे को लेकर दुख जताया है।

विज्ञापन

रोहित ने जताया दुख

भारत के वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद से बहुत दुखी और दिल दहला देने वाली खबर। मैं उन लोगों और उनके परिवारवालों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं, जिन्होंने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी।”

विज्ञापन

विज्ञापन

पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी इस हादसे को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि वह अहमदाबाद में हुए इस विमान हादसे से पूरी तरह से स्तब्ध और दुखी हैं। इरफान पठान ने भी इस घटना को लेकर दुख जाहिर किया है।

विज्ञापन

धू-धू कर जल उठा विमान

अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन बुरी तरह से क्रैश हो गया। विमान ने जैसे ही टेक ऑफ किया वैसे ही उसका बैलेंस बिगड़ गया और दो मिनट के अंदर ही प्लेन क्रैश हो गया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में प्लेन को धू-धू करके जलते हुए देखा गया। विमान जिस जगह पर क्रैश हुआ वहां जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी और चंद मिनटों में हर तरफ काला धुआं फैल गया। इस हादसे के वक्त प्लेन में बैठे 242 यात्रियों की स्थिति को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची हुई है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ