कोच गौतम गंभीर का बचाव करने के लिए उतरा पुराना दोस्त, KKR से रहा है पुराना नाता

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम 124 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, लेकिन टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. अब इसके बाद गौतम गंभीर की आलोचना हुई थी. अब गंभीर के पुराने दोस्त ने उनका समर्थन किया है.

cricket News - 2025-11-19T154540.427
विज्ञापन

India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच में मिली हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर पर सवाल खड़े हो रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद भारतीय टीम की कोचिंग यूनिट पर सवाल खड़े हो रहे थे. अब गंभीर के पुराने साथी ने उनका सपोर्ट किया है. इस पुराने साथी का केकेआर से नाता रहा है.

गंभीर के समर्थन में उतरा पुराना साथी

गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया टेस्ट में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई है. ऐसे में गंभीर की खिल्लियां चारों तरफ हो रही हैं. इसके बाद रॉबिन उथप्पा ने गंभीर का बचाव किया था. इसके बाद फैंस ने उथप्पा को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया था. उथप्पा ने फिर अपने यूट्यूब चैनल पर आकर जवाब दिया और कहा कि मैंने कल एक टिप्पणी देखी जिसमें कहा गया था कि मैं जीजी का बचाव कर रहा हूं. यार, कोच थोड़ा जाकर खेल रहा है अंदर. हम नतीजों को देख रहे हैं और कोच को दोषी ठहरा रहे हैं, लेकिन आपको समग्र परिदृश्य को देखना होगा. रॉबिन KKR की टीम का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने गंभीर की कप्तानी में लंबे समय तक KKR का प्रतिनिधित्व किया है.

Advertisment

124 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई थी भारतीय टीम

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया को 124 रनों का लक्ष्य मिला था. लेकिन टीम इंडिया इस छोटे से लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और अंत में टीम को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं जमा सका. पहली पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन राहुल ने बनाए. उन्होंने 39 रनों की पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 92 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ