IND vs ENG: लीड्स में छा गए Rishabh Pant, छक्के के साथ पूरा किया जोरदार शतक, धुआं-धुआं हुआ धोनी का बड़ा रिकॉर्ड

Rishabh Pant Century: इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने जोरदार शतक ठोक डाला है।

Rishabh Pant

Rishabh Pant

विज्ञापन

Rishabh Pant Century: इंग्लैंड की धरती पर ऋषभ पंत के बल्ले से एक और शतकीय पारी निकली है। उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालते ही पंत ने लीड्स के मैदान पर धमाकेदार पारी खेली है। विकेटकीपर बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सातवां शतक ठोक डाला है। पंत ने छक्के के साथ अपनी सेंचुरी पूरी की। इसके साथ ही पंत बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। पंत के आगे इंग्लैंड के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए।

Advertisment

पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

पहले दिन 65 रन बनाकर नाबाद रहे ऋषभ पंत ने दूसरे दिन भी अपने ही अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। ऋषभ ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों की खूब धुनाई की। पंत ने शोएब बशीर के एक ही ओवर में पहले चौका और फिर सिक्स जमाया। पंत ने अपना शतक 145 गेंदों पर पूरा किया। इस सेंचुरी के साथ ही पंत भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जमाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। साल 2025 में ऋषभ के बल्ले से निकला यह टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक है। पंत ने शोएब बशीर की गेंद पर जोरदार सिक्स लगाते हुए अपना शतक पूरा किया। पंत को दूसरे छोर से कप्तान शुभमन गिल का अच्छा साथ मिला। पंत ने अटैकिंग अप्रोच अपनाई, तो गिल एंकर की भूमिका निभाते हुए नजर आए।

विदेश में पांचवां शतक

ऋषभ पंत के बल्ले से विदेशी सरजमीं पर निकला यह पांचवां शतक है। इसके साथ ही इंग्लैंड की सरजमीं पर पंत ने यह तीसरी सेंचुरी जड़ी है। पंत ने शतक तक पहुंचने के लिए कुल 10 चौके और चार गगनचुंबी सिक्स जमाए। कप्तान गिल के साथ मिलकर विकेटकीपर बल्लेबाज ने चौथे विकेट के लिए 209 रन जोड़े। गिल 147 रन की कप्तानी पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस इनिंग के दौरान 19 चौके और एक छक्का लगाया।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ