हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LSG के लिए कैसा रहा ऋषभ पंत की कप्तानी का रिकॉर्ड? आंकड़े देखकर खुद भी हो जाएंगे शर्मिंदा!

Rishabh Pant LSG Captaincy: आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी को छोड़ने का फैसला किया है. पंत ने पिछले दो सीजन में लखनऊ की कप्तानी की और इस दौरान टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा.

विज्ञापन
Rishabh Pant

Rishabh Pant Quits LSG Captaincy: आईपीएल 2026 का सीजन खत्म होने से ठीक पहले स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बड़ा फैसला लेते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है. पंत की कप्तानी में लखनऊ के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा, जहां टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में पूरी तरह नाकाम रही. लगातार खराब प्रदर्शन के बाद पंत ने खुद फ्रेंचाइजी से अनुरोध किया कि उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जाए. लखनऊ फ्रेंचाइजी ने पंत के कप्तानी पद छोड़ने के फैसले का आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है.

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार, 29 मई को सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि ऋषभ पंत अब टीम के कप्तान नहीं रहेंगे. फ्रेंचाइजी ने बताया कि पंत ने खुद कप्तानी छोड़ने की इच्छा जताई थी और टीम मैनेजमेंट ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उसे स्वीकार कर लिया.

बता दें कि, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में LSG ने पंत को 27 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा था. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं. हालांकि, कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी तक नए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में टीम मैनेजमेंट नए कप्तान को लेकर बड़ा फैसला कर सकता है.

विज्ञापन

LSG के लिए कैसा रहा ऋषभ पंत की कप्तानी का रिकॉर्ड?

अगर LSG के कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत के रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा. पिछले दो सीजन में उन्होंने 28 मैचों में लखनऊ टीम की कप्तानी की, जिसमें उन्हें सिर्फ 10 मुकाबलों में जीत मिली, जबकि 18 मैचों में हार का सामना करना पड़ा.

आईपीएल 2025 में उनकी कप्तानी में लखनऊ की टीम 14 में से 6 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर रही थी. वहीं, आईपीएल 2026 में टीम का प्रदर्शन और भी खराब हो गया. इस सीजन LSG सिर्फ 4 मुकाबले जीत सकी और पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही.

विज्ञापन

बल्ले से भी नहीं कर पाए कुछ खास

बतौर LSG कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन बल्लेबाजी में भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका. पिछले दो सीजन में उन्होंने 26 पारियों में 26.40 की औसत से 581 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले. उनका स्ट्राइक रेट 135.74 का रहा. उनका एकमात्र आईपीएल शतक पिछले सीजन में आया था. वहीं, आईपीएल 2026 में वह 14 मैचों में सिर्फ 312 रन ही बना सके.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने खोला अपनी बेखौफ बल्लेबाजी का राज, बताया इस चीज के बिना नहीं रह पाते एक भी दिन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola