RCB का हिस्सा बनने वाले हैं ऋषभ पंत? मेगा ऑक्शन से पहले आया बड़ा अपडेट

Rishabh Pant: ऋषभ पंत इस बार आरसीबी का हिस्सा बन सकते हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस बात का बड़ा खुलासा हुआ है।

Rishabh Pant (2)
विज्ञापन

Rishabh Pant: आईपीएल 2025 को लेकर अब तक कई बड़े अपडेट सामने आए हैं। मेगा ऑक्शन का आयोजन इस बार होना है, जो सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित हो सकता है। वहीं आईपीएल 2025 से पहले ऋषभ पंत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक आरसीबी इस बार ऋषभ पंत को अपने दल का हिस्सा बना सकती है।

दिल्ली कर सकती है रिलीज

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स को रिलीज कर सकती है। ऐसे में पंत आरसीबी में शामिल हो सकते हैं। आरसीबी उन्हें भविष्य के लिए देख सकती है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी उन्हें कप्तान भी बना सकती है। पिछले सीजन फाफ डु प्लेसिस ने आरसीबी की कप्तानी संभाली थी। उनकी अगुवाई में टीम ने प्ले ऑफ तक का सफर तय किया था। लेकिन उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए आरसीबी डु प्लेसिस को भी रिलीज कर सकती है।

Advertisment

पंत ने दिल्ली के लिए किया शानदार प्रदर्शन

साल 2022 में पंत का कार एक्सिडेंट हो गया था, जिसके बाद वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए साल 2023 में हिस्सा नहीं ले सके थे। लेकिन आईपीएल 2024 में उन्होंने 14 महीने बाद क्रिकेट में वापसी की थी। इस दौरान पंत ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस प्रदर्शन की बदौलत विकेटकीपर बल्लेबाज ने टी-20 विश्व कप 2024 के जरिए भारतीय टीम में वापसी की थी। पंत ने यहां भी शानदार खेल दिखाया था।

ऐसा रहा है प्रदर्शन

पंत ने आईपीएल 2024 में दिल्ली के लिए 40.55 की औसत के साथ रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 3 अर्धशतक की मदद से 446 रन बनाए थे। वहीं अब तक दिल्ली के लिए वह 111 मैच में 35.31 की औसत के साथ 3284 रनों को अपने नाम किया है, जिसमें 1 शतक के अलावा 18 अर्धशतक दर्ज हैं। पंत दिल्ली का साल 2016 से हिस्सा रहे हैं। उन्होंन 9 साल तक इस फ्रेंचाइजी के लिए खेला है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ