IND vs ENG: ऋषभ पंत ने की डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी, इंग्लैंड में मचाया हाहाकार

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में शतक जमाने के बाद ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में हाफ सेंचुरी जमा दी। इस अर्धशतक की मदद से उन्होंने सर डाउन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Cricket News - 2025-06-23T190551.618
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने अर्धशतक जमाकर डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर ली। पंत लगातार इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इंग्लैंड में आखिरी 5 पारियों में पंत 2 शतक जमा चुके हैं।

ऋषभ पंत का कमाल

इंग्लैंड की सरजमीं पर लगातार 5 बार 50+ स्कोर बनाकर पंत ने सर डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है। ब्रैडमैन ने भी मेहमान बल्लेबाज के तौर पर इंग्लैंड की सरजमीं पर लगातार 5 बार 50+ स्कोर बनाया था। पंत से पहले ब्रैडमैन, कुमार संगकारा ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

Advertisment

खबर लिखे जाने तक पंत 99 गेंदों में 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब तक उन्होंने 11 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने पहली पारी में भी शतक जमाया था। पंत के बल्ले से 178 गेंदों में 134 रन निकले थे, जिसमें 12 चौके के अलावा 6 छक्के शामिल थे। हालांकि वह अब दूसरी पारी में भी शतक की ओर बढ़ रहे हैं।

इंग्लैंड में अंतिम पांच पारियों में पंत की पारी

50
146
57
134
50*

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ