ऋषभ पंत के पास वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, टेस्ट का नया सिक्सर किंग बनेगा युवा विकेटकीपर!

Rishabh Pant: इंग्लैंड दौरे पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे ऋषभ पंत अब अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। वह टेस्ट में भारत के नए सिक्सर किंग बनने वाले हैं। उनके निशाने पर वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड है।

Cricket News - 2025-07-17T172913.138

Rishabh Pant: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों इंग्लैंड में अपने बल्ले का दम खम दिखा रहे हैं। पंत के बल्ले से अब तक 2 शतक निकल चुके हैं। भारत के लिए टेस्ट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले पंत काफी कम समय में कई बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर चुके हैं। पंत के निशाने पर अब वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड है। वह 3 छक्के लगाते ही टेस्ट फॉर्मेट में भारत के नए सिक्सर किंग बन जाएंगे।

पंत के पास मौका

ऋषभ पंत टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के मारने की लिस्ट में बतौर भारतीय दूसरे नंबर पर आते हैं। पहले नंबर पर पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है। उन्होंने टेस्ट में कुल 90 छक्के लगाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत हैं, जिनके नाम 88 छक्के हैं। यानी चौथे मैच में अगर पंत भारतीय टीम का हिस्सा बनते हैं और वह 2 छक्के लगाते है तो वह सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे, जबकि 3 छक्के लगाते ही वह सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से खेला जाएगा। हालांकि 10 से 14 जुलाई के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले के दौरान पंत को चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह कई मौकों पर विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे।

ऐसा रहा है पंत का हालिया प्रदर्शन

ऋषभ पंत ने लीड्स में खेले गए पहले मैच की दोनों पारियों में शतक जमाया था। उन्होंने 134 और 118 रनों की पारी खेली थी। वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 25 और 65 रन बनाए थे। इसके अलावा तीसरे मैच में इस खिलाड़ी के बल्ले से 74 और 9 रन निकले थे। अब तक खेली गई 6 पारियों में उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकल चुके हैं, जो उनकी हालिया फॉर्म को दर्शाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ