ICC रैंकिंग में ऋषभ पंत की बड़ी छलांग, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी जोरदार पारी

ICC Test Rankings: आईसीसी ने बुधवार को ताजा टेस्ट रैकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को जमकर फायदा हुआ है। उन्होंने यहां विराट कोहली को भी पछाड़ दिया है।

Rishabh Pant

Rishabh Pant

ICC Test Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को ताजा टेस्ट रैकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को जमकर फायदा हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में 99 रनों की पारी खेलने वाले पंत को ताजा रैकिंग में तीन पोजीशन का फायदा हुआ है और अब वह छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को भी पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में इंग्लैंड के जो रूट सबसे ऊपर हैं और उन्होंने अपनी बढ़त लगातार बनाए रखी है। विराट और पंत के अलावा टॉप-10 खिलाड़ियों में भारत के यशस्वी जायसवाल चौथे नंबर पर हैं।

पंत ने खेली थी 99 रनों की पारी

बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में यशस्वी जयसवाल के अलावा ऋषभ पंत ही एकमात्र भारतीय बल्लेबाज थे, जो डबल डिजिट तक पहुंचे थे। मेजबान टीम के लिए यह सेशन एक बुरे सपने की तरह रहा, जिसमें भारत सिर्फ 46 रन पर ढेर हो गया था। पंत ने इस पारी में सिर्फ 20 रन ही बनाए थे, लेकिन इसके बाद भी यह भारतीय पारी का बेस्ट स्कोर था। पंत ने दूसरी पारी में 99 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन सिर्फ एक रन से शतक बनाने से चूक गए।

क्या पुणे टेस्ट में खेलेंगे सरफराज खान?

ये भी पढ़ें:- VIDEO: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय टीम, नए खिलाड़ियों में से किसे मिलेगा मौका?

एक बार फिर नर्वस नाइंटीस का शिकार बने पंत

पिछले दिन रविंद्र जडेजा की गेंद पर दाएं घुटने में सूजन आने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत मैदान से बाहर रहने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। पंत ने सरफराज खान के साथ चौथे दिन 177 रनों की पारी खेली, जिससे भारत ने न्यूजीलैंड द्वारा पहली पारी में बनाए गए बड़े स्कोर के जवाब में लीड हासिल की। पंत एक बार फिर से नर्वस नाइंटीज का शिकार बने। इससे पंत के नाम टेस्ट में शतक से ज्यादा नर्वस नाइंटीज पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

रैंकिंग में बेन डकेट का जलवा

रैंकिंग को लेकर अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो रूट के हमवतन बेन डकेट पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 114 रन की पारी के दम पर टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में तीन स्थान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वो अब टॉप-10 खिलाड़ियों की लिस्ट में पहुंचने के काफी करीब पहुंच गए हैं। इसी मैच में 31 और 63 रन की पारी खेलने वाले पाकिस्तान के सलमान आगा आठ स्थान चढ़कर अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ