हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

LSG vs PBKS: टॉस के वक्त ऋषभ पंत की माफी के क्या मायने, क्या खुद से LSG की कप्तानी छोड़ने जा रहे पंत?

LSG vs PBKS: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर निराशाजनक रहा है. टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है. हालांकि टॉस के दौरान ऋषभ पंत ने माफी मांगी है और कप्तानी छोड़ने का संकेत भी दिया है.

विज्ञापन

LSG vs PBKS: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 23 मई को खेल रही है. पंजाब को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मैच जीतना जरूरी है. इसके अलावा लखनऊ का सफर प्लेऑफ की रेस से काफी पहले ही खत्म हो गया है. लखनऊ का ये सीजन काफी निराशाजनक रहा. पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस के दौरान ऋषभ पंत ने फैंस से माफी भी मांगी है. क्या हैं इसके मायने. आइए समझते हैं.

ऋषभ पंत ने क्या कहा?

ऋषभ पंत ने टॉस के दौरान इस सीजन किए गए खराब प्रदर्शन के बाद दर्शकों से माफी मांगी. पंत ने अपने खराब प्रदर्शन को फैंस के सामने स्वीकार किया. उन्होंने कहा “सभी जानते हैं कि यह हमारे लिए एक कठिन सीजन रहा है, लेकिन यह टीम के रूप में और व्यक्तिगत रूप से भी महत्वपूर्ण सीखने का समय रहा है. देश भर से, विशेषकर उत्तर प्रदेश से, बड़ी संख्या में हमारा समर्थन करने आए हमारे प्रशंसकों से हम तहे दिल से माफी मांगते हैं. साथ ही, हम परिणाम की परवाह किए बिना, एक टीम के रूप में और भी मजबूत होकर वापसी करने, उनका मनोबल बढ़ाने और अपना 100 प्रतिशत देने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.”

ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच के लिए हो जाइए तैयार… T20 World Cup 2026 में इस दिन होगा महामुकाबला, नोट कर लिजिए डेट और टाइम

विज्ञापन

क्या कप्तानी खुद छोड़न वाले हैं ऋषभ पंत?

आईपीएल 2025 ऑक्शन में एलएसजी ने पंत पर 27 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका को उम्मीद थी कि पंत अपनी कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन कर टीम को चैंपियन बनाएंगे. लेकिन आईपीएल 2025 लखनऊ के लिए खराब रहा. वहीं इस सीजन भी लखनऊ खासा कमाल नहीं कर पाई और प्लेऑफ की रेस से काफी पहले ही बाहर हो गई.

लखनऊ की टीम ने अब तक इस सीजन 13 मैच खेले हैं और 8 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है. अब ऐसे में माना जा रहा है कि पंत खुद ही लखनऊ की कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं, क्योंकि उनका निजी प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने इस सीजन 14 मैच की 13 पारियों में 28.36 की औसत के साथ 312 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से इस दौरान केवल 1 अर्धशतक निकले हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? IPL 2026 के बीच फिटनेस पर आया चौंकाने वाला अपडेट!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola