IND vs PAK मैच के लिए हो जाइए तैयार… T20 World Cup 2026 में इस दिन होगा महामुकाबला, नोट कर लिजिए डेट और टाइम

India vs Pakistan: 12 जून से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है, जिसमें कुल 12 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी. क्रिकेट के इस महाकुंभ में भारत और पाकिस्तान की टीमें भी एक-दूसरे से भिड़ेंगी. यहां जानिए टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबला कब और कहां होगा.

India vs Pakistan

India vs Pakistan

India vs Pakistan, ICC Women’s T20 World Cup 2026: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है. 12 जून से शुरू हो रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जिस पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी रहेंगी. दोनों देशों के बीच जब भी कोई मुकाबला होता है तो मैदान पर रोमांच और जुनून अपने चरम पर होता है.

विज्ञापन

ऐसे में क्रिकेट के इस महाकुंभ होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर भी फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. तो चलिए जानते हैं महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला कब और कहां होगा.

विज्ञापन

12 जून से होगा महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से हो रहा है, जिसमें 12 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. यह इस टूर्नामेंट का 10वां सीजन होगा, जो इंग्लैंड और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप के लिए कुल 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की टीमों को शामिल किया गया है. वहीं, ग्रुप बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और आयरलैंड को रखा गया है.

एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में नजर आएंगी, जिससे फैंस को ग्रुप स्टेज में ही हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा. इसके अलावा, भारत के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें भी मौजूद हैं, जिससे ग्रुप ए को काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा.

विज्ञापन

इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

ICC द्वारा जारी किए शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय टीम अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच यह महामुकाबला 14 जून (रविवार) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेला जाएगा. यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे (1:30 PM GMT) शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा.

कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा जैसी स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया से भारतीय फैंस को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. वहीं फातिम सना की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम भी भारत को कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड रवाना हुई टीम इंडिया, स्मृति मंधाना ने बताया-कौन सी टीम जीतेगी ट्रॉफी?

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम

फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एयमन फातिमा, आलिया रियाज, नतालीया परवेज, सैरा जाबीन, मुनीबा अली (विकेटकीपर), तुबा हसन, रामीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधु, डायना बेग, तस्मिया रुबाब.

विज्ञापन

महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलासमय
14 जून (रविवार)भारत vs पाकिस्तानशाम 7 बजे
17 जून (बुधवार)भारत vs नीदरलैंडशाम 7 बजे
21 जून (रविवार)साउथ अफ्रीका vs भारतशाम 7 बजे
25 जून (गुरुवार)भारत vs बांग्लादेशशाम 7 बजे
28 जून (रविवार)ऑस्ट्रेलिया vs भारतशाम 7 बजे

ये भी पढ़ें- IPL 2026: ‘ऋतुराज नहीं, संजू को बनाओ कप्तान’, पूर्व CSK स्टार का चौंकाने वाला बयान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ