IND vs ENG: 2 शतक जड़ने के बाद भी 'शर्मनाक लिस्ट' में हुई ऋषभ पंत की एंट्री, जिंदगी भर होगा पछतावा!

Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था। इस मैच में ऋषभ पंत ने दो शतक जमाए थे। बावजूद इसके उनका नाम अनचाहे रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।

Cricket News - 2025-06-25T173106.501
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए थे। उन्होंने दोनों ही पारियों में शतक जमाया था। वह टेस्ट प्रारूप की दोनों ही पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर भी बने थे। उन्होंने कई रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। हालांकि इसके बावजूद भी टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एक मैच में 2 शतक लगाने के बाद भी पंत का नाम अनचाहा रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।

ऋषभ पंत अनचाहे रिकॉर्ड का लिस्ट में शामिल

ऋषभ पंत भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच में 2 शतक लगाया हो और बावजूद इसके टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले विराट कोहली, सुनील गावस्कर और विजय हजारे के साथ ऐसा हो चुका है। इन खिलाड़ियों ने 1 टेस्ट मैच में 2 शतक जमाए। लेकिन भारतीय टीम को जीत नसीब नहीं हुई। विराट कोहली ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में शतक जमाया था, लेकिन टीम इंडिया की झोली में हार आई थी।

Advertisment

1978 में सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेले गए टेस्ट मैच में दोहरा शतक जमाया था। नतीजा, टीम इंडिया को हार मिली। 1948 में विजय हजारे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में दोहरा शतक बनाया। बावजूद इसके भारतीय टीम को शिकस्त मिली। अब इस लिस्ट में ऋषभ पंत की भी एंट्री हो गई है।

पंत की दमदार बल्लेबाजी ने खींचा ध्यान

अपने आखिरी आईपीएल 2025 मैच में ऋषभ पंत ने आरसीबी के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी। उन्हेंने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखा और लीड्स की धरती पर भी 2 शतक जमाया। उन्होंने पहली पारी में 178 गेंदों में 134 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके के अलावा 6 छक्के शामिल थे। इसके अलावा दूसरी पारी में पंत ने 15 चौके और 3 छक्के की मदद से 118 रन बनाए थे। उनके अलावा केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने भी शतकीय पारी खेली थी। भारत की ओर से कुल 5 शतक लगाए गए। लेकिन टीम को इसके बाद भी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ