Rinku Singh: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जाना है. 1 मार्च को दोनों टीमें भिड़ेंगी. ये मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए जीत जरूरी है. हारने वाली टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई है.

टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है. दरअसल टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है. इस वजह वह टीम का साथ छोड़ चुके हैं. वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. भारतीय टीम के लिहाज से ये मुकाबला काफी अहम है. ऐसे में रिंकू का टीम इंडिया का साथ छोड़ना टीम के लिए बड़ा ही झटका है. क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने पर ही टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा. इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले से पहले रिंकू सिंह को पिता के खराब होने की खबर मिली थी. उन्होंने उस समय टीम का साथ छोड़ दिया था. हालांकि बाद में वह टीम इंडिया के साथ जुड़ गए थे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, इलाज के दौरान तोड़ा दम

---विज्ञापन---

भारत के लिए अब तक 5 मैच खेले हैं रिंकू सिंह

भारत के लिए अब तक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह ने 5 मैच खेले हैं. यूएसए के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 6, नामीबिया के खिलाफ 1, पाकिस्तान के खिलाफ 11, नीदरलैंड्स के खिलाफ 6 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0 रन बनाए थे. हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में रिंकू सिंह को मौका नहीं मिला था. संजू सैमसन ने उनकी जगह ली थी. हालांकि अब रिंकू सिंह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत के बावजूद खुश नहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव! बताई टीम इंडिया की बड़ी ‘गलती’